धर्म-अध्यात्म

मार्च में इन 4 राशि वालों को बन रहे गुप्त धन प्राप्ति के योग

Bhumika Sahu
3 March 2022 4:56 AM GMT
मार्च में इन 4 राशि वालों को बन रहे गुप्त धन प्राप्ति के योग
x
मार्च महीना शुरू हो चुका है। इस महीने कई राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को गुप्त धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मार्च महीना शुरू हो चुका है। इस महीने कई राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को गुप्त धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान कई राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए इन राशियों के बारे में-

मिथुन- मार्च महीने में आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। आपकी राशि के दूसरे भाव के स्वामी सूर्यके नवम भाव में स्थित होने से आपको गुप्त धन लाभ के योग बनेंगे। राहु के एकादश भाव में होने से आमदनी में वृद्धि की संभावना है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।
सिंह- मार्च महीने में सिंह राशि वालों को भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शनि के सप्तम भाव में होने और अष्टम भाव में पूर्ण दृष्टि होने से गुप्त धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान व्यापार से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। राहु के नवम भाव में होने से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों को मार्च महीने में गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को मुनाफा होने के योग बनेंगे। देवगुरु बृहस्पति की स्थिति से डूबे हुए व्यापार को फिर से दिशा मिल सकती है।
मीन- मार्च का महीना आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने के योग बनेंगे। माह की शुरुआत में आपकी आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे। शनि के एकादश भाव में शनि की उपस्थिति से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। इस दौरान आप धन संचय करने में सफल होंगे। खर्चों पर लगाम लगेगी। निवेश का लाभ मिलेगा।


Next Story