धर्म-अध्यात्म

ये 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, मेष और कुंभ समेत इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर

Shiddhant Shriwas
26 Sep 2021 2:14 AM GMT
ये 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, मेष और कुंभ समेत इन 6 राशियों पर पड़ेगा असर
x
अक्टूबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। महीने की शुरुआत में शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्टूबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। महीने की शुरुआत में शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र ग्रह तुला से वृश्चिक राशि और बुध ग्रह तुला से अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेंगे। इसके अलावा सूर्य और मंगल का भी अक्टूबर में राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा अक्टूबर माह-

1. मेष- मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर माह लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आप कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। धन लाभ की भी संभावनाएं बनेंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अक्टूबर मास शुभ रहेगा। ग्रहों का राशि परिवर्तन से आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भूमि व वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। यह समय आपके आर्थिक मोर्चे पर अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और अधिकारियों को पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
3. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
4. तुला- अक्टूबर में चार ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बव सकता है। यह समय आर्थिक मोर्चे पर आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
5. धनु- अक्टूबर माह में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा। इस दौरान आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कई समस्याओं का निपटारा होगा।
6. कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों का राशि परिवर्तन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आप हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे। जीवन में खुशहाली आएगी।

Next Story