- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- देवी लक्ष्मी को प्रिय...
धर्म-अध्यात्म
देवी लक्ष्मी को प्रिय हैं ये 4 आदतें, अपनाने से घर में बरसेगी सुख-समृद्धि
Tara Tandi
17 July 2026 6:33 PM IST

x
devi Lakshmi ज्योतिष न्यूज़ : शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि, जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, वहां धन-धान्य, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इतना ही नहीं, परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम भी बना रहता है। धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो केवल पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि व्यक्ति की दैनिक आदतें भी माता लक्ष्मी की कृपा को प्रभावित करती हैं। कुछ अच्छी आदतें घर में बरकत, तरक्की और खुशियों का आगमन कराती हैं, जबकि कुछ आदतों के कारण आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। इसलिए इन आदतों से हमेशा दूरी और अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए। इससे देवी की विशेष कृपा के साथ-साथ जीवन में कई अच्छे परिणाम, सफलता और सुख-समृद्धि भी मिलती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
घर की साफ-सफाई का ध्यान
धार्मिक मान्यता है कि, व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर घर की साफ-सफाई करनी चाहिए, क्योंकि माता लक्ष्मी स्वच्छ और व्यवस्थित स्थान पर ही निवास करती हैं। विशेष रूप से घर के मुख्य द्वार को साफ रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
बड़ों का सम्मान करें और मधुर व्यवहार रखें
शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति अपने माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करता है। साथ ही सभी के साथ विनम्र और मधुर व्यवहार रखता है, उस पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उसके जीवन में भी समृद्धि का वास होता है।
ईमानदारी से कमाई करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ईमानदारी और मेहनत से कमाया गया धन ही स्थायी सुख और समृद्धि प्रदान करता है। ऐसे धन से घर में बरकत बनी रहती है और आर्थिक उन्नति के योग भी मजबूत होते हैं।
प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें
दिन की शुरुआत भगवान और माता लक्ष्मी के स्मरण से करना शुभ माना जाता है। इससे मन शांत रहता है, सकारात्मक सोच विकसित होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा शाम के समय भी देवी की विशेष पूजा करनी चाहिए। इन छोटी-छोटी आदतों से जीवन में अच्छे बदलाव महसूस होते हैं।
Tagsदेवी लक्ष्मीप्रिय 4 आदतेंघर बरसेगी सुख-समृद्धिGoddess Lakshmithese 4 favorite habitswill bring happinessand prosperity to your home.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





