धर्म-अध्यात्म

इन 3 पौधों का सूखना होता है धन हानि का संकेत, सुख-शांति का हो जाता है ख़त्म

Subhi
29 Jun 2022 5:24 AM GMT
इन 3 पौधों का सूखना होता है धन हानि का संकेत, सुख-शांति का हो जाता है ख़त्म
x
पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। ये बोल सकते हैं कि व्यक्ति का जीवन पेड़-पौधों के बिना चलना असंभव है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधे व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।

पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है। ये बोल सकते हैं कि व्यक्ति का जीवन पेड़-पौधों के बिना चलना असंभव है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधे व्यक्ति को कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में विस्तार से बताया गया है जिन्हें घर के आसपास लगाने से सुख-समृद्धि के साथ शारीरिक, आर्थिक लाभ मिलता है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है। ऐसे ही वास्तु में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया है जिन्हें घर में लगाना तो शुभ माना जाता है। लेकिन उनका सूखना या मुरझाया व्यक्ति की तरक्की पर बुरा असर डालती है। जानिए ऐसे कौन से पेड़-पौधे हैं जिनके सूखने से व्यक्ति को अनिष्ट के संकेत मिलने लगते हैं।

शमी का पेड़

शमी का पेड़ घर के बाहर लगाना शुभ माना जाता है। यह पेड़ भगवान शिव को काफी प्रिय है। इसके साथ ही इस पौधे का संबंध भगवान शनि से है। ऐसे में अगर अचानक शमी का पौधा सूख जाए तो समझ लें कि कुंडली में शनि की स्थिति खराब है। ऐसे में व्यक्ति को धन हानि के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को उस पौधे की जगह दूसरा शमी का पेड़ लगा देना चाहिए।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से मां लक्ष्मी का हमेशा वास बना रहता है। लेकिन कई बार अचानक से मनी प्लांट सूख जाता है। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का सूख जाना अशुभ होता है। व्यक्ति को आने वाले समय में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर अचानक से तुलसी का पौधा मुरझा जाए, तो समझ लें कि आने वाले समय में धन हानि के साथ किसी अनिष्ट का सामना करना पड़ सकता है।


Next Story