- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 2 दिन ये 5 राशि के लिए...
धर्म-अध्यात्म
2 दिन ये 5 राशि के लिए बेहद फलदायी, शुक्र देव रहेंगे मेहरबान
Shiddhant Shriwas
5 Sept 2021 7:27 AM IST

x
शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह कहा जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी तरह के सुखों का अनुभव होता है। शुक्र देव 6 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव राशि परिवर्तन करने से पहले कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करने जा रहे हैं। आने वाले 2 दिन मिथुन, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि के लिए बेहद फलदायी रहने वाले हैं। आइए जानते हैं 6 सितंबर तक कैसा रहेगा इन राशियों का हाल...
मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।
इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं।
जमीन में निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है।
धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है।
वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा
इस दौरान भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मुश्किलों का सामना अच्छे से करेंगे।
धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
कार्यक्षेत्र में ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
आमदनी में इजाफा होगा।
सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी।
पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
धन- लाभ होगा।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
Next Story





