धर्म-अध्यात्म

ये 10 पेड़-पौधे घर पर लगाएं, जाने वास्तु में इसका महत्व

Tara Tandi
27 May 2021 9:12 AM GMT
ये 10 पेड़-पौधे घर  पर लगाएं, जाने वास्तु में इसका महत्व
x
विश्व में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के पीछे एक बड़ा कारण है लगातार हो रही पेड़ों की कटाई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | विश्व में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के पीछे एक बड़ा कारण है लगातार हो रही पेड़ों की कटाई। कहा जाता है कि पेड़ लगाने से हरियाली रहती है और प्रदूषण भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही अगर आप घर में पेड़ लगाते हैं, तो घर में रहने वाले लोग भी स्वस्थ रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं, जो आपकी किस्मत तक बदल सकते हैं। वैसे तो वास्तु शास्त्र हर घर के लिए शुभ है, लेकिन कुछ पेड़-पौधे घर-आंगन में लगाना अशुभ फल भी देते हैं। अगर आप भी भाग्य का साथ चाहते हैं, तो इन पौधों को घर में लगाइए, इससे आपके घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ेगी, साथ ही ये पेड़ शुभ भी माने जाते हैं। जागरण आध्यत्म में आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार घर में कौन से पौधे लगाने चाहिए

1. अशोक
वास्तु की माने तो, अशोक का पेड़ घर के पास लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर या उसके आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ पेड़ों का दोष समाप्त कर देता है।
2. अश्वगंधा
अश्वगंधा के बहुत सारे औषधीय गुण भी हैं, जिसके बहुत से लाभ हैं। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, घर के अंदर उगने वाला अश्वगंधा का पौधा शुभ और वास्तु दोष निवारक होता है। अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है।
3. नारियल
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जो नारियल का पेड़ घर के अंदर लगा होता है, वो बहुत ही लाभकारी होता है। इस पेड़ के रहने से घर-परिवार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
4. अनार
अनार का पेड़ घर के आंगन में लगाना शुभ माना गया है, लेकिन ध्यान रहे घर की इसे आग्नेय कोण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं लगाएं। कुछ जगहों पर अनार का पेड़ घर में होना अशुभ माना गया है।
5. बरगद
वास्तु की नजर से बरगद एक बहुत लाभकारी पेड़ है। किसी भी घर या इमारत के पूर्व की दिशा में अगर बरगद का पेड़ होता है, तो वो बहुत ही शुभ माना जाता है। बरगद का पेड़ घर की पश्चिम दिशा में होना अशुभ होता है।
6. जामुन
वास्तु के मुताबिक जामुन का पेड़ घर के दक्षिण में लगाना शुभ होता है। घर की अन्य दिशाओं में जामुन का पेड़ नहीं लगा होना चाहिए।
7. बेल
बेल के पेड़ को भी घर के आस-पास लगाना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस पेड़ में भगवान भोलेशंकर का वास होता है।
8. हल्दी
हल्दी का पौधा लगाने से घर में निगेटिव एनर्जी नहीं आती, इसलिए हल्दी के पौधे को घर में जरूर ही लगाना चाहिए।
9. कृष्णकांता
कृष्णकांता एक तरह की बेल है, जिसमें नीले रंग के सुंदर फूल होते हैं। इस बेल को मां लक्ष्मी का रुप भी माना जाता है, साथ ही इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं भी समाप्त होती हैं। ऐसी मान्यता है।
10. तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है। अगर आपके घर में किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो ये पौधा उसे समाप्त कर देगा। उसका औषधीय गुण आपको स्वस्थ रखते हैं।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Next Story