धर्म-अध्यात्म

सास-बहू में कभी नहीं होंगे झगड़े ऐसे करें उपाय

Tara Tandi
30 Jan 2021 9:07 AM GMT
सास-बहू में कभी नहीं होंगे झगड़े ऐसे करें उपाय
x
रोज-रोज होने वाले इन सास-बहू विवादों का असर घर के अन्य सदस्यों पर भी होता है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | रोज-रोज होने वाले इन सास-बहू विवादों का असर घर के अन्य सदस्यों पर भी होता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से इस परेशानी से बचा जा सकता है। जानिए इन उपायों के बारे में.

1. सास-बहू के बीच रिश्ते अच्छे रहें इसके लिए जरूरी है कि सुबह सूर्योदय से पहले घर में झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर कर दें। घर में किसी प्रकार की गंदगी न होने दें।

2. यदि बहू रोज सुबह सूर्य भगवान को गुड़ मिला हुआ जल चढ़ाएं तो सास के उनके संबंध मधुर बने रहते हैं।

3. अगर सास-बहू के बीच विवाद ज्यादा हो रहे हों तो तो दोनों को गले में चांदी की चेन पहनना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो तो चांदी की एक ठोस गोली दोनों अपने साथ में रखें।

4. बहू यदि सास को 12 लाल और 12 हरी कांच की चूड़ियां भेंट करती हैं तो इससे दोनों के बीच के मतभेद कम होते हैं।

5. बहू अगर रोज पूजा आदि करने के बाद हल्दी या केसर की बिंदी माथे पर लगाए तो इससे भी दोनों के बीच संबंध अच्छे रहते हैं।

6. किसी शुक्रवार को बहू मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी चढ़ाएं और फिर उसे अपनी सास को भेंट करे तो इस परेशानी से बचा जा सकता है।

7. प्रत्येक पूर्णिमा पर बहू खीर बनाकर अपनी सास को खिलाएं और स्वयं भी उनके साथ खाए तो उनके बीच संबंधों में मधुरता बनी रहती है।

Next Story