धर्म-अध्यात्म

उतार-चढ़ाव रहेगा 21 दिसंबर का दिन, 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन

Neha Dani
6 Dec 2020 4:09 AM GMT
उतार-चढ़ाव रहेगा 21 दिसंबर का दिन, 4 ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन
x
ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है। साल का आखिरी महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष की दृष्टि से वर्ष 2020 काफी महत्वपूर्ण रहा है। साल का आखिरी महीना ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास होने जा रहा है। इस साल जाते-जाते भी ग्रहों की स्थिति में भारी फेरबदल हो सकता है। इस महीने में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इनमें सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र शामिल हैं। इन 4 ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से दुनिया के सभी हिस्सों में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक साल से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा रहा कोरोना वायरस और भी विकराल रूप ले सकता है तो वहीं इस बीच देश और दुनिया की राजनीति में बड़े उतार-चढ़ाव सामने आ सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि इस महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ ही गुरू और शनि मकर राशि में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में गोचर करते हुए सभी राशियों को प्रभावित करेंगे और चंद्रमा हर सवा 2 दिन के बाद अपनी चाल बदलते रहते हैं। वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार मनुष्य के जीवन में जो भी घटनाएं घटित होती हैं। उनका कारण ग्रहीय दशा, गोचर, उनकी चाल है। सौरमंडल में बैठे ग्रह ही यह निर्धारित करते हैं कि आने वाला समय कैसा होगा और मनुष्य जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
दिसंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगा। ज्योतिषीय गणना और हिंदू पंचांग के अनुसार दिसंबर के महीने में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की स्थितियों में बदलाव होगा। 11 दिसंबर 2020 को शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि में होगा। वहीं 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 17 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 24 दिसंबर को मंगल ग्रह बुध मेष राशि में गोचर करेंगे।
11 दिसंबर को शुक्र वृश्चिक में प्रवेश करेंगे:
सभी जातकों के दांपत्य जीवन लव रिलेशनशिप और भौतिक सुविधाओं जैसी प्रमुख चीजों को संचालित करने वाले दैत्यों के गुरु माने जाने वाले शुक्र ग्रह सूर्य की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ऐसा होना कई राशियों के लिए शुभफलदायी हो सकता है तो कुछ लोग मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। शुक्र का संबंध प्रजनन क्षमता से भी माना जाता है। इस में ग्रह में होने वाला बदलाव कई राशियों के यौन जीवन को प्रभावित कर सकता है।
15 दिसंबर को सूर्य धनु में प्रवेश करेंगे:
हम सभी के करियर शारीरिक बल और मान सम्मान को प्रभावित करने वाले ग्रहों के परिवार के मुखिया यानी सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की स्थिति बदलने से हम सभी के करियर में बदलाव देखने को मिलते हैं। किसी को प्रमोशन मिल सकता है। किसी के हाथ में नई नौकरी लग सकती है। इस परिवर्तन के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए सभी जातकों को रोजाना सूर्यदेव को अघ्र्य देना चाहिए। ऐसा करने से हमें निरोगी काया के साथ दीर्घायु भी प्राप्त होती है।
17 दिसंबर को बुध जाएंगे धनु राशि में:
दिसंबर का आधा महीना बीत जाने के बाद 17 तारीख को ग्रहों के साम्राज्य के राजकुमार माने जाने वाले बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध देवता हम सभी के लिए बुद्धि का संचालन करते हैं और व्यक्ति के आचरण और व्यवहार की दिशा की तय करते हैं। बुध के गोचर से आपकी बुद्धि में विकास हो सकता है और आपको कहीं से रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। हरी चीजों पर बुध का प्रभाव माना जाता है। बुध के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए आपको हरी मूंग की दाल दान करनी चाहिए और गाय को पालक खिलाना चाहिए। इसके अलावा स्वयं भी हरी चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए।
24 दिसंबर को मंगल मेष में जा रहे हैं:
स्वभाव से उग्र जाने वाले मंगल साल के आखिरी महीने में अपनी ही राशि मेष में मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल मीन राशि से मेष में मार्गी होकर प्रवेश करेंगे। इससे पहले 4 अक्टूबर ने मेष से मीन में वक्री होकर प्रवेश किया था। करीब ढाई महीने के बाद मंगल फिर से मेष में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल का मार्गी होना कई राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है और माना जाता है कि जब-जब मंगल में बदलाव होता है तब तब दुनिया में भारी उथल-पुथल होती है।
ग्रहों के गोचर का असर:
दिसंबर में ग्रहों की जो स्थिति बनने जा रही है वह बड़े परिवर्तनों की ओर इशारा कर रही है। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। बीमारियों में कमी आएगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आय में इजाफा होगा। प्राकृतिक घटनाएं होगी। भूकंप आने की संभावना है। राजनीति में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर देखा जाएगा। दिसंबर जनवरी फरवरी मार्च में बदलाव निश्चित है। किसी के लिए अच्छा या किसी के लिए बुरा बदलाव होगा। दिसंबर जनवरी फरवरी मार्च अप्रैल में बड़ा आविष्कार होगा और उससे सभी को फायदा होगा। राजनीति कला फिल्म फैशन यानी बड़ा नाम और बड़े ब्रांड के लिए अगले 4 महीने खराब है। कोई बुरी खबर की संभावना। दिसम्बर से फरवरी के मध्य विश्व और भारत में कुछ राज्यों में सत्ता परिवर्तन हो सकात है। दिसंबर से मार्च के मध्य तेज दिमाग वाले मात खाएंगे और तुक्केबाज धोखेबाज सफल होंगे। बुरे काम बुरी गतिविधियां सभी बंद कर दीजिए शनि अपना निर्णय लेने वाले हैं क्योंकि यह भाग्य नहीं आपका कर्म तय करेंगें। विश्व के कई देशों में आंतरिक संघर्ष और गृह युद्ध की संभावना। बैंकिंग स्टूमेंट स्टेशनरी डॉक्यूमेंट्स पासवर्ड टाइपिंग कमेंट कॉमिक्स यूजरनेम का विशेष ध्यान रखे। सब पर खतरा है। गायक संगीतकार लेखक कवि खिलाड़ी राजदूत फिल्म कलाकार कॉमेडियन पत्रकार मीडिया राजनीतिक नेता न्यूज चैनल का 11 जनवरी तक समय खराब है। सावधान और सतर्क रहें।


Next Story