धर्म-अध्यात्म

इन दो राशि वालों की 2022 में आर्थिक स्थिति में होगा जबरदस्त सुधार

Bhumika Sahu
26 Dec 2021 6:14 AM GMT
इन दो राशि वालों की 2022 में आर्थिक स्थिति में होगा जबरदस्त सुधार
x
या साल कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। नए साल में ग्रह-नक्षत्रों का राशि परिवर्तन भी राशियों पर प्रभाव डालेगा। 29 अप्रैल को शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। या साल कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। नए साल में ग्रह-नक्षत्रों का राशि परिवर्तन भी राशियों पर प्रभाव डालेगा। 29 अप्रैल को शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे।जबकि राहु ग्रह करीब डेढ़ साल बाद अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा गुरु ग्रह का भी राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का सीधा असर दो राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। वृषभ और तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती जाएगी।

ज्योतिष के मुताबिक, तुला और वृषभ राशि वालों को नए साल में पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ होने के आसार बनेंगे। जीवन में सुख-शांति के साथ ही समृद्धि भी आएगी। जमीन से जुड़े निवेश से धन लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए अनुकल समय रहेगा। पार्टनरशिप के काम में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
निवेश के लिए समय उत्तम-
नया साल वृषभ और तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान निवेश करना उत्तम रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अप्रैल 2022 के बाद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आमदनी के साधन बढ़ सकते हैं। अगस्त का महीना आर्थिक मोर्चे पर लाभकारी साबित होगा।


Next Story