- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- कुंभ राशि वालों निजी...
धर्म-अध्यात्म
कुंभ राशि वालों निजी सुख में होगी वृद्धि, लेकिन पारिवारिक सदस्य से मिलेगा तनाव
Teja
15 Feb 2022 11:09 AM IST

x
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग:
15 फरवरी, 2022 मंगलवार माघ मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष।
आज की भद्रा: रात्रि के 09:44 बजे से 16 फरवरी को प्रात: 10:09 बजे पर सामप्त।
विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल,
शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी 21 घंटे 44 मिनट तक,
तत्पश्चात, पूर्णिमा पुष्य नक्षत्र 13 घंटे 49 मिनट तक,
तत्पश्चात, आश्लेषा नक्षत्र सौभाग्य योग 21 घंटे 17 मिनट तक,
तत्पश्चात, शोभन योग कर्क में चंद्रमा
आज का राशिफल
मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।
वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
मिथुन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। परिवार के सदस्यों से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।
कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।
सिंह: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में सुखहाली आएगी।
कन्या: आर्थिक सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी उत्सव में व्यस्त हो सकते हैं। नए संबंध बनेंगे।
तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक, मांगलिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। गृह कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। संबंध मुधर होंगे।
वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
धनु: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मकर: व्यर्थ के कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
कुंभ: रोग या विरोधी से तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।
Next Story





