धर्म-अध्यात्म

इन राशि वालों के लिए जीवन में होगा आर्थिक लाभ, जानिए किसमे पड़ेगा सूर्यदेव का प्रभाव

Tara Tandi
11 Feb 2021 7:57 AM GMT
इन राशि वालों के लिए जीवन में होगा आर्थिक लाभ, जानिए किसमे पड़ेगा सूर्यदेव का प्रभाव
x
लेकिन ज्योतिष में शनि और सूर्य को एक-दूसरे का शत्रु ग्रह माना गया है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | 12 फरवरी, शुक्रवार को सूर्य राशि बादलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 14 मार्च तक रहेंगे। कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन ज्योतिष में शनि और सूर्य को एक-दूसरे का शत्रु ग्रह माना गया है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक या नकारात्मक असर होता है। आगे जानिए आपकी राशि में सूर्य के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा.

मेष

आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। अपने सीनियर अधिकारियों व परिवार में विवाद करने से बचें। यह समय आपके लिए कई प्रकार से शुभ रहेगा।

वृष

विद्यार्थियों के लिए भी शुभ योग बनेंगे। धन लाभ, आय में वृद्धि व नौकरी लगने के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन

आपकी धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ेगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। किसी महत्पूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है।

कर्क

मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन शारीरिक कष्ट मिल सकता है। आकस्मिक खर्च से धन हानि की संभावना बनेगी।

सिंह

सूर्य देव के राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। व्यापार में लाभ व अन्य प्रकार के आर्थिक लाभ का शुभ योग रहेगा।

कन्या

इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। दिया गया धन वापस मिलने में संदेह रहेगा।

तुला

14 मार्च तक का समय व्यापारियों के लिए ये योग बेहतर रहेगा। नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आपके लिए मानसिक अशांति वाला समय रहेगा। कार्यों में संघर्ष बढ़ेगा। हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी।

धनु

कार्य में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। महिलाओं की पदोन्नति हो सकती है।

मकर

आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। लड़ाई-झगड़ों से दूर रहने की सलाह है। सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

कुंभ

पारिवारिक तनाव देखने को मिल सकता है। छात्रों के लिए अच्छा समय है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मीन

सूर्य की राशि परिवर्तन का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। छात्र और नौकरी पेशा लोगों को लाभ के मौके मिलेंगे।

Next Story