धर्म-अध्यात्म

खूब मिलेगी तरक्की, होगा धनलाभ

Kajal Dubey
14 Dec 2022 1:52 AM GMT
खूब मिलेगी तरक्की, होगा धनलाभ
x
ज्योतिष में शुक्र का विशेष स्थान है। शुक्र ग्रह को रोमांस, व्यापार के कारक के रूप में जाना जाता है। जब यह ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर विशेष रूप से पड़ता है। यह किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ हो सकता है। यह ग्रह 5 दिसंबर यानी सोमवार को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध और शुक्र की युति 'लक्ष्मीनारायण योग' भी बना। यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के प्रभाव में सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। हालांकि तीन राशियों पर इसका विशेष प्रभाव रहेगा। इनके जीवन में अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से वे काफी सुधार करेंगे।
शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ ही सिंह राशि के जातकों के जीवन में सफलता का दौर शुरू हो जाता है। इस दौरान आप व्यापार में काफी तरक्की कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपको बहुत लाभ होगा। आय में वृद्धि होती रहेगी। जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह की संभावना इस दौरान बन रही है। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियों आएंगी। जीवन में सफलता आएगी। सभी गतिविधियों में प्रगति करने में सक्षम होंगे। आर्थिक रूप से काफी तरक्की कर सकते हैं।
Next Story