धर्म-अध्यात्म

सपने में पंचदेवताओं के दिखाई देने का हैं खास महत्व, आइये जानें

Kiran
1 Aug 2023 6:56 PM GMT
सपने में पंचदेवताओं के दिखाई देने का हैं खास महत्व, आइये जानें
x
किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले सनातन धर्म में पंचदेवताओं का पूजन किया जाता हैं। पंचदेवताओं को पंचतत्‍वों के प्रतिनिधित्‍व के लिए जाना जाता हैं जिनके संगम से व्यक्ति का शरीर बना हैं। पंचदेवताओं में मुख्‍य रूप से सूर्य, चंद्र, विष्‍णु, दुर्गा, इंद्र को शामिल किया गया है। सपने में पंचदेवताओं का दिखाई देना विशेष महत्व रखता हैं और आपके जीवन में आने वाले समय के बारे में बताता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
विष्‍णु
भगवान विष्‍णु को सपने में देखने का अर्थ है कि आपके घर में जल्‍द कोई शुभ कार्य संपन्‍न होने वाले हैं। विष्‍णु भगवान से जुड़े सपने आपके लिए मोक्ष के द्वार खोलते हैं और जो व्‍यक्ति भगवान विष्‍णु से जुड़े सपने देखते हैं उन्‍हे जल्‍द ही धन, वैभव और ऐश्‍वर्य की भी प्राप्ति होती है।
मां दुर्गा
अगर कोई मां दुर्गा को सपने में देखता है तो यह उसके लिए बहुत ही अच्‍छा संकेत है। दुर्गा मां को सपने में देखने का अर्थ है कि अब आपके शत्रुओं का नाश होने वाला है। इसको आज के परिवेश में ऐसे समझा सकता है कि अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में जो लोग आपकी तरक्‍की से जलते हैं उनका नाश होगा और अगर आप व्‍यापारी हैं तो जो आपके बारे में बुरा सोचता है उसका नाश होगा।
इंद्र
देवराज इंद्र को सपने में देखने का अर्थ है कि आपको संपत्ति की प्राप्ति होने वाली है और उनके दांपत्‍य जीवन में फिर से बहार लौटने वाली है। इंद्र का अर्थ है कि अगर आप सपने में बारिश या फिर खुद भगवान को देखते हैं तो यह ऐसे सपने आपको धन देकर जाते हैं।
सूर्य
अगर आपने सूर्य देवता को किसी भी रूप में सपने में देखा है। मसलन को सूर्य की तरफ देखते हुए देखना या फिर खुद को सपने में तेज धूप में देखना ये सब बातें सपने में आपको सूर्यदेव के दर्शन करवाती हैं। सूर्य को राजसत्‍ता और पैतृक संपत्ति का कारक माना जाता है। इनका अर्थ है कि आपके जीवन में तरक्‍की होने वाली है। आपको जल्‍द ही पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ प्राप्‍त हो सकता है या फिर किसी विवाद का हल हो सकता है।
चंद्रमा
चंद्रमा से जुड़े सपने देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। रात की चांदनी में पार्टनर के साथ चांद को निहारना, चांदनी रात में सैरसपाटे पर जाना ये सब सपने अच्‍छे माने जाते हैं। चंद्रमा को सपने में देखने से निरोगी काया प्राप्‍त होती है। इतना ही नहीं चंद्रमा से जुड़े सपने देखने वालों को अपने आपको मातृ पक्ष से जुड़े लोगों से लाभ की प्राप्ति होती है।
Next Story