धर्म-अध्यात्म

इन तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन में पैसों का नहीं होता है अभाव

Tara Tandi
5 July 2021 12:02 PM GMT
इन तारीखों में जन्मे लोगों के जीवन में पैसों का नहीं होता है अभाव
x
ज्योतिष शास्त्र की तरह हर व्यक्ति के जीवन में अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| ज्योतिष शास्त्र की तरह हर व्यक्ति के जीवन में अंक ज्योतिष का भी विशेष महत्व होता है। अंक ज्योतिष के जरिए भविष्य की जानकारियां प्राप्त होती हैं। इसे अंक शास्त्र और न्यूमरोलॉजी भी कहते हैं। जिन लोगों का जन्म 9, 18 और 27 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है।

जानकारों के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 9 होता है, वे किस्मत के धनी होते हैं। इस अंक का स्वामी मंगल ग्रह है। कहा जाता है कि इस मूलांक के लोगों के पास कभी पैसों की कमी नहीं होती है। ये लोग विरासत में ही जीमन-जायदाद प्राप्त करते हैं।
मूलांक 9 वालों का स्वभाव-
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 वालों का स्वभाव बेहद चुलबुला होता है। ये कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। इस मूलांक के लोग अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते हैं। हर समस्या का समाधान ढूंढने के लिए इस मूलांक के लोग हर संभव कोशिश करने के लिए जाने जाते हैं।
इस मूलांक के लोगों को अनुशासन पसंद होता है। कहा जाता है कि इनका जीवन संघर्ष के साथ बीतता है। ये जीवन में संघर्ष से ही सफलता प्राप्त करते हैं। ये स्वभाव के गुस्सैल भी होते हैं।
मूलांक 9 वालों को अपना मान-सम्मान बेहद प्रिय होता है। कहा जाता है कि इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन मिलने के आसार होते हैं। आर्थिक रूप से इस मूलांक के लोग समृद्ध होते हैं। ये प्रॉपर्टी को लेकर विवादों में भी पड़ सकते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


Next Story