धर्म-अध्यात्म

चंद्र ग्रहण का है वैज्ञानिक कारण, 2022 में लगेंगे 2 चंद्र ग्रहण

Tulsi Rao
21 Dec 2021 11:52 AM GMT
चंद्र ग्रहण का है वैज्ञानिक कारण, 2022 में लगेंगे 2 चंद्र ग्रहण
x
2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा. इस दिन सोमवार पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. जो सुबह 7 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Chandra Grahan/Lunar Eclipse 2022: कुछ ही दिनों में 2021 को लोग अलविदा करेंगे और 2022 का स्वागत भव्य और दिव्य रूप से किया जाएगा. ऐसे में नए साल की प्रमुख घटनाओं के लेकर भी लोग जानने के लिए उत्सुक हैं. ग्रहण (Grahan 2022) भी एक ऐसी घटना है जिसे हर कोई जानना चाहता है. क्योंकि ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व हैं. 2022 में कुल मिलाकर 4 ग्रहण लगेंगे. जिसमें से दो चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) और दो सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) शामिल है. 2022 में चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan in 2022) कब लगेगा. इसे जानते हैं.

2022 का पहला चंद्र ग्रहण (First Lunar Eclipse of 2022)
2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा. इस दिन सोमवार पड़ेगा. यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. जो सुबह 7 बजकर 02 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण को दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, पैसिफिक, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, अंटार्कटिका सहित भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा.
2022 दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse 2022)
2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, मंगलवार के दिन लगेगा. भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण इस दिन दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से शाम 7 बजकर 27 बजे तक लगेगा. साथ ही इस चंद्र ग्रहण को भारत, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी/पूर्वी यूरोप, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा. इस चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा और ग्रहण की समाप्ति तक रहेगा. हिन्दू पंचांग के मुताबिक इन दोनों चंद्र ग्रहण का सूतक मान्य होगा. ऐसे में सूतक काल के दौरान गर्भवती महिला सहित सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगा


Next Story