धर्म-अध्यात्म

कुछ ऐसे लोग हैं,जिन्हें नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए अन्यथा उन्हें बुरे परिणाम मिलेंगे

Kajal Dubey
30 March 2022 8:13 AM GMT
कुछ ऐसे लोग हैं,जिन्हें नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए अन्यथा उन्हें बुरे परिणाम मिलेंगे
x
नवरात्रि एक ऐसा पर्व है, जिसमें देवी नवदुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है। तथा उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास और व्रत भी रखे जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्रि एक ऐसा पर्व है, जिसमें देवी नवदुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है। तथा उन्हें प्रसन्न करने के लिए उपवास और व्रत भी रखे जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए। अन्यथा उनको बहुत पाप लगता है और इससे मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं। फिर जीवन में अच्छे फायदा मिलने के स्थान पर बुरा परिणाम मिलने लगता है। कोई भी देवी-देवता किसी का अहित नहीं करता है, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए और अगर नवरात्रि का व्रत रखें तो उन्हें कुछ सावधानियां भी रखना चाहिए। वैसे तो ऐसे लोगों को उपवास रखना ही नहीं चाहिए, इससे मां भगवती नाराज हो सकती हैं। क्योंकि देवी नवदुर्गा ब्रह्मांड की जननी हैं, बड़े-बड़े देवी-देवता इनसे थर-थर कांपते हैं। तो मनुष्य की इनके सामने विशात ही क्या है। मनुष्य तो इनके सामने मूली के बराबर है। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन से मनुष्य हैं जिन्हें नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए।

शराब का सेवन करने वाले लोग
देवी नवदुर्गा सात्विक देवी हैं। बिलकुल भी तामसिक वस्तु या तामसिक पदार्थ उन्हें पसंद नहीं हैं। वहीं मदिरा अर्थात शराब स्वभाव से ही तामसिक होती है और ये शरीर को अपवित्र करती है। शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति का शरीर अपवित्र रहता है। ऐसे में अगर आप उपवास करते हैं तो मां दुर्गा आपसे नाराज हो सकती हैं और आपको दंडित कर सकती हैं। यहां तक कि, वो आपका सर्वनाश तक कर सकती हैं। क्योंकि देवी नवदुर्गा अति उग्र रुप हैं। ये अच्छे और बुरे परिणाम तत्काल दिखाती हैं।
मांस-मटन खाने वाले लोग
जीवों की हिंसा माता दुर्गा को पसंद नहीं है। ये परम निर्मल और सात्विक देवी हैं। इसलिए ऐसे पुरुष भी जो मांस आदि खाते हैं, वो नवरात्रि का व्रत ना रखें।
गर्भवती महिलाएं
जो गर्भवती महिलाएं हैं, वो भी नवरात्रि का उपवास-व्रत ना रखें। क्योंकि नवरात्रि व्रत रखने पर जच्चा-बच्चा दोनों को ही नुकसान होने की संभावना रहती है।
अधिक भूख लगने वाले लोग
जो लोग भूख को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और गलती से कुछ ना कुछ खा लेते हैं अथवा ऐसी चीजों को खा लेते हैं जिनसे भूख बर्दाश्त होती नहीं है। तो ऐसे व्यक्ति भी नवरात्रि व्रत ना रखें।
चुगलखोर लोग
चोरी-चुगली करने वाले लोग भी नवरात्रि का व्रत ना रखें और नवरात्रि व्रत के दौरान किसी से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए और ना ही किसी अन्य व्यक्ति के नवरात्रि व्रत के दौरान निंदा करनी चाहिए। जो लोग चुगली आदि में निरंतर लिप्त रहते हैं, उन्हें भी नवरात्रि का व्रत नहीं रखना चाहिए।


Next Story