धर्म-अध्यात्म

घर में कछुए की खोपड़ी को स्थापित करने से कई आशातीत लाभ

Kajal Dubey
15 March 2022 3:06 AM GMT
घर में कछुए की खोपड़ी को स्थापित करने से कई आशातीत लाभ
x
कछुआ को भगवान विष्णु जी का रुप माना जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कछुआ को भगवान विष्णु जी का रुप माना जाता है और हमारे तंत्र शास्त्र में ऐसी तांत्रिक वस्तुओं का जिक्र मिलता है जिन्हें घर में स्थापित करने से हमें कई प्रकार के चमत्कारिक लाभ का अनुभव प्राप्त होता है। ठीक वैसे ही कछुआ की जो खोपड़ी होती है, उसे घर में आप स्थापित कर सकते हैं। शास्त्रों में इसे श्रीहरि विष्णु जी का स्वरुप माना जाता है। वहीं बहुत से तांत्रिक और ज्योतिषाचार्य भी यही सलाह देते हैं कि कछुए की खोपड़ी है उसे अपने घर में स्थापित करें। तो आइए जानते हैं कि, कछुए की खोपड़ी को स्थापित करने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं और हमारे जीवन में क्या अनुभव हमें मिलते हैं।

अगर कोई भी व्यक्ति अपने घर में कछुए की खोपड़ी को स्थापित करता है तो उसे कई आशातीत लाभ मिलते हैं।
सबसे पहले आपको कछुए की खोपड़ी की पूजा करें और उसे गंगाजल से स्नान कराएं। उसे बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर फिर दूध से स्नान कराएं। अब इस खोपड़ी को लाल कलर के वस्त्र में स्थापित करना है। कुमकुम, अक्षत, गुलाब, जो भी आपसे सुविधा बन सके उससे आप इस खोपड़ी की पूजा करें और घी का दीपक जला दें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनके बीजमंत्र का पाठ करें।
लक्ष्मी बीजमंत्र
ओम श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रींह्रीं ओम महालक्ष्मी नम:।
मां लक्ष्मी के इस बीजमंत्र का आपको अधिक से अधिक बार पाठ करना है। इससे यह कछुआ की खोपड़ी सिद्ध हो जाती है और उसके बाद ये खोपड़ी अपना पूर्णरुप से प्रभाव दिखाती है।
कछुआ की खोपड़ी स्थापित करने के लाभ
कछुए की खोपड़ी घर में स्थापित करने से यह घर में बहुत अधिक धन लाभ कराती है। यह खोपड़ी जहां पर भी आप स्थापित करते हैं, वहां पर निरंतर धन की बढ़ोत्तरी होती है।
कछुए की खोपड़ी घर में स्थापित करने के बाद आपके घर में दरिद्रता नहीं रहती है।
अगर आप अपनी कोई भी इच्छा लिखकर इस खोपड़ी के नीचे दबा दें तो उस इच्छा की पूर्ति होती है। ये खोपड़ी आपके पूरे परिवार को तंत्र बाधा से मुक्ति दिलाती है।
इस खोपड़ी के दर्शन करके आप जहां भी जाएंगे और जिस भी कार्य को करने के लिए जाते हैं, उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलती है।
इस खोपड़ी के नित्य दर्शन करने से सारा दिन अच्छे से गुजरता है। हमारा जो बुरा समय होता है वह समाप्त हो जाता है।


Next Story