धर्म-अध्यात्म

Ganesha temple से जुड़ी हैं अद्भुत मान्यताएं, एक बार दर्शन जरूर करें

Tara Tandi
22 May 2025 12:39 PM IST
Ganesha temple से जुड़ी हैं अद्भुत मान्यताएं, एक बार दर्शन जरूर करें
x
Ganesha temple ज्योतिष न्यूज़: भगवान गणेश एक ऐसे देवता हैं जिनकी पूजा किसी भी पूजा को शुरू करने से पहले की जाती है। इस देवता की सच्चे मन से पूजा करने से सभी विघ्न और बाधा दूर हो जाती है। कहा जाता है कि जिस महिला को संतान सुख नहीं है, वो भी अगर सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करती है तो उसे मनचाहा फल मिलता है। आपको पता ही होगा कि 2 सितंबर को गणेश चतुर्थी थी। भगवान गणेश की पूजा सिर्फ उत्तर भारत में ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत में भी की जाती है।
गणेश विसर्जन 12 सितंबर को है. यानी इससे पहले देशभर में लोग भगवान की मूर्ति को फूलों से सजाते हैं और अपने घरों में रंगोली बनाते हैं. सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई में भगवान गणेश का काफी प्रसिद्ध मंदिर है। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में भी भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन शायद बहुत कम लोग ही इनके बारे में जानते हैं। आज हम आपको ऐसे वीकेंड ट्रिप के बारे में बता रहे हैं जिसमें आप दक्षिण भारत में मौजूद अलग-अलग गणेश मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
मधुर महागणपति मंदिर
मधुर महागणपति मंदिर केरल के उत्तरी भाग में भगवान गणेश का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर केरल में बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा, जिस स्थान पर यह मंदिर स्थित है, वहां का नजारा भी बहुत सुंदर है। यहां जाकर आप शांति और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।
शरवु महागणपति मंदिर
यह मंदिर अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं है। कहा जाता है कि इस मंदिर में हर दिन हजारों लोग भगवान गणेश के दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर करीब 800 साल पुराना है और यहां भगवान गणेश के अलावा श्री श्रावेश्वर और नाग ब्रह्मा की भी पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दौरान यहां काफी चहल-पहल रहती है।
अनेगुडे विनायक मंदिर
अगर आप वाकई भगवान गणेश के भक्त हैं, तो आपको कर्नाटक के अनेगुडे विनायक मंदिर जरूर जाना चाहिए। इसका नाम दो शब्दों से मिलकर बना है अने जिसका मतलब हाथी और गुड्डी का मतलब पहाड़ होता है। गणेश चतुर्थी और संकठा चतुर्थी के मौके पर यहां कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
हट्टियांगडी-सिद्धि विनायक मंदिर
कर्नाटक के उडुपी में स्थित हट्टियांगडी-सिद्धि विनायक मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी में हुआ था। यह ऐतिहासिक स्थान देशभर में हिंदुओं के लिए एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। इस मंदिर में भगवान गणेश की 2.5 फीट ऊंची प्रतिमा है। अगर आप इस वीकेंड पर फ्री हैं तो इस मंदिर में जरूर जाएं और भगवान गणेश के दर्शन करें।
Next Story