धर्म-अध्यात्म

वैशाख में विवाह के हैं 15 शुभ योग... गृह प्रवेश, मुंडन और जनेऊ के भी जानें शुभ मुहूर्त

Tulsi Rao
18 April 2022 5:44 PM GMT
वैशाख में विवाह के हैं 15 शुभ योग... गृह प्रवेश, मुंडन और जनेऊ के भी जानें शुभ मुहूर्त
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Vaishakh Month 2022, Vivah Shubh Muhurt: कल यानी कि 17 अप्रैल से वैशाख माह प्रारंभ हो चुका है. जो 15 मई को पूर्णिमा तक रहेगा. इस माह में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, जनेऊ, खरीदारी आदि के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. विवाह के लिए कुल 15 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि गृह प्रवेश के लिए 5 शुभ मुहूर्त हैं. नामकरण के लिए 11, मुंडन के लिए 7, उपनयन संस्कार के लिए 6 और खरीदारी के लिए कुल 7 शुभ मुहूर्त हैं. जिन लोगों को इस माह में विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी खरीदारी, मुंडन, जनेऊ, नामकरण आदि जैसे शुभ कार्य करने हैं, वे अपने लिए एक शुभ मुहूर्त देख सकते हैं. आइए जानते हैं वैशाख माह के शुभ मुहूर्त के बारे में.

वैशाख 2022 गृह प्रवेश मुहूर्त
जिन लोगों को इस माह में गृह प्रवेश करना है, वे लोग इनमें से कोई भी एक मुहूर्त अपने गृह प्रवेश हेतु चुन सकते हैं.
- 02 मई, 11 मई, 12 मई, 13 मई और 14 मई में से कोई एक दिन तय कर सकते हैं.
- 02 मई, दिन: सोमवार, 12:33 एएम से अगले दिन 05:40 एएम तक
- 11 मई, दिन: बुधवार, 07:28 पीएम से अगले दिन 05:33 एएम तक
- 12 मई, दिन: गुरुवार, 05:32 एएम से 06:53 पीएम तक
- 13 मई, दिन: शुक्रवार, 06:49 पीएम से अगले दिन 05:31 एएम तक
- 14 मई, दिन: शनिवार, 05:31 एएम से 03:24 पीएम तक
वैशाख 2022 विवाह मुहूर्त
इस माह में विवाह के कुल 15 शुभ मुहूर्त हैं. शादी के लिए 17 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 27 अप्रैल, 02 मई, 03 मई, 09 मई, 10 मई, 11 मई, 12 मई और 15 मई की तारीखें शुभ हैं.
वैशाख 2022 नामकरण मुहूर्त
जिन लोगों को अपने बच्चे का नामकरण करना है, उनके लिए इस माह में 11 दिन शुभ मुहूर्त हैं. आप 19 अप्रैल, 20 अप्रैल, 21 अप्रैल, 24 अप्रैल, 28 अप्रैल, 3 मई, 4 मई, 5 मई, 8 मई, 12 मई और 13 मई में से कोई भी एक दिन नामकरण के लिए चुन सकते हैं.
वैशाख 2022 मुंडन संस्कार
वैशाख माह में मुंडन के लिए कुल 07 शुभ मुहूर्त हैं. यदि आपको अपने बच्चे का मुंडन कराना है तो आप 20 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, 4 मई, 6 मई, 13 मई और 14 मई में से किसी एक दिन करा सकते हैं.
वैशाख 2022 खरीदारी मुहूर्त
इस माह में आपको मकान, वाहन, फ्लैट, प्लॉट या कोई अन्य प्रॉपर्टी खरीदनी है, तो कुल 07 शुभ मुहूर्त हैं. 21 अप्रैल, 26 अप्रैल, 6 मई, 7 मई, 10 मई, 11 मई और 15 मई को प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं.
वैशाख 2022 उपनयन संस्कार मुहूर्त
वैशाख में उपनयन संस्कार या जनेऊ के लिए कुल 06 शुभ मुहूर्त हैं.
- 21 अप्रैल, दिन: गुरुवार, सुबह 05:50 बजे से दिन में 11:13 बजे तक
- 4 मई, दिन: बुधवार, सुबह 05:38 बजे से सुबह 07:33 बजे तक
- 5 मई, दिन: गुरुवार, सुबह 10:01 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक
- 6 मई, दिन: शुक्रवार, सुबह 05:37 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
- 12 मई, दिन: गुरुवार, सुबह 05:33 बजे से सुबह 07:18 बजे तक
- 13 मई, दिन: शुक्रवार, सुबह 05:32 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक


Next Story