धर्म-अध्यात्म

मार्च में होगी ग्रहो की राशि परिवर्तन , जानिए क्या कहता है आपका राशि फल

Neha Dani
1 March 2021 6:07 PM GMT
मार्च में होगी ग्रहो की राशि परिवर्तन , जानिए क्या कहता है आपका राशि फल
x
साल 2021 में जनवरी, फरवरी के बाद अब मार्च में भी ग्रहों का राशिपरिवर्तन देखने को मिलेगा। मार्च में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2021 में जनवरी, फरवरी के बाद अब मार्च में भी ग्रहों का राशिपरिवर्तन देखने को मिलेगा। मार्च में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इस महीने सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं बुध और शुक्र अपनी राशि से दूसरे राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, मार्च में सूर्य के राशिपरिवर्तन और दो अन्य ग्रहों गोचर करने का प्रभाव जातक के राशिफल पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे-

मेष : माह के प्रारंभ में धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 11 मार्च के बाद नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा, परंतु पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। (पंडित राघवेंद्र शर्मा)
वृष : मास के प्रारंभ में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन: स्थिति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परंतु आत्मसंयत रहें। 11 मार्च के बाद किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
मिथुन: दस मार्च तक मन परेशान रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में परेशानियां रहेंगी। 11 मार्च से परिस्थितियों में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। 15 मार्च से शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 17 मार्च से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।
कर्क: मानसिक शांति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन आदि शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। 12 मार्च के बाद कारोबार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। 15 मार्च से धन की स्थिति में सुधार होगा, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा। 17 मार्च से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह: मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु 15 मार्च से आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। 12 मार्च से आय की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। 17 मार्च के बाद पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में भी व्यवधान आ सकते हैं।
कन्या : मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु 12 मार्च के बाद मन परेशान रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 17 मार्च से नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। 15 मार्च से खर्चों में कमी आएगी, परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है।
तुला: मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 मार्च से आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। 17 मार्च से मन परेशान रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कारोबार की स्थिति मजबूत रहेगी। विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मास के प्रारंभ में नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। 15 मार्च के बाद धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से वाद विवाद से बचें। 17 मार्च के बाद वाहन सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।
धनु: मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। 12 मार्च से कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है। 15 मार्च से दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। परिवार में व्यर्थ के आपसी वाद विवाद से बचें। 17 मार्च के बाद वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय में सुधार होगा।
मकर: आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु आलस्य भी रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। 15 मार्च से कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों का साथ रहेगा। किसी मित्र से नए कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ: मास के प्रारंभ में आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 12 मार्च से संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार को गति मिलेगी। 15 मार्च से बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 17 मार्च के बाद माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मीन: मास के प्रारंभ में मानसिक शांति रहेगी, परंतु खर्चों की अधिकता से परेशान भी हो सकते हैं। 12 मार्च से परिवार की समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। 15 मार्च से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। 17 मार्च से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा।



Next Story