जरा हटके

दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा, 1400 किलो वजनी के साथ बनकर तैयार हुआ ये तिरंगा

Tulsi Rao
16 Jan 2022 4:35 AM GMT
दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा, 1400 किलो वजनी के साथ बनकर तैयार हुआ ये तिरंगा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। World Largest Tricolor: 15 जनवरी को देशभर में भारतीय सेना दिवस (Army Day) मनाया गया. इस मौके पर राजस्थान के जैसलमेर में 225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा तिरंगा झंडा लहराया गया. खास बात यह है कि यह देश का तीसरा (World's third large tricolour) और दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा झंडा था. यह तिरंगा 1400 किलो वजनी था. खादी की कटेगरी में यह देश का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा था.

दुनिया का सबसे बड़ा खादी का तिरंगा
इस झंडे को खादी ग्रामोद्योग ने बनाया है. तिरंगे को बैटल एक्स डिवीजन के GOC मेजर जनरल योगेंद्र सिंह ने बटन दबाकर डिस्प्ले किया. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस तिरंगे को खादी के 70 कारीगरों ने 49 दिन लगातार मेहनत करके तैयार किया है. यह तिरंगा भारत-पाकिस्तान सीमा पर फहराया गया. साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक युद्ध के मुख्य केंद्र रहे लोंगेवाला में यह झंडा प्रदर्शित किया जाएगा.
इस तिरंगे के निर्माण में खादी के कारीगरों को 3500 घंटे का अतिरिक्त काम मिला. इस झंडे को बनाने में हाथ से काते तथा हाथ से बुने गए खादी के सूती ध्वजपट का प्रयोग किया गया है. इसका क्षेत्रफल 33,750 वर्ग फुट है. इस ध्वज में अशोक चक्र का व्यास 30 फीट चौड़ा है. सबसे पहले 2 अक्टूबर 2021 को खादी का तिरंगा फहराया गया था. इस तिरंगे का अनावरण लेह में किया गया था.
खादी का पांचवा तिरंगा
इसके बाद खादी का तिरंगा 4 और मौके पर फहराया गया है. 2 अक्टूबर के बाद 8 अक्टूबर 2021 को वायु सेना दिवस के मौके पर खादी का तिरंगा हिंडन एयरबेस पर फहराया गया था. इसके बाद 21 अक्टूबर 2021 को खादी का तिरंगा लाल किले पर फहराया गया था. क्योंकि भारत ने उसी दिन 100 करोड़ वैक्सीनेशन डोज का आंकड़ा पूरा किया गया था. फिर 4 दिसंबर 2021 को नौसेना दिवस के मौके पर मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना डॉकयार्ड में खादी का तिरंगा फहराया गया था.
Next Story