धर्म-अध्यात्म

इन बड़े ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर ,इस लिहाज से इन राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण

Kajal Dubey
24 Nov 2021 2:05 AM GMT
इन बड़े ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर ,इस लिहाज से इन राशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण
x
दिसंबर महीने को ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में दिसंबर महीने को ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिसंबर में कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कुछ राशि वालों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों को दिसंबर में लाभ के आसार बनेंगे।

दिसंबर में इन राशि वालों के करियर में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?
दिसंबर में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन-
5 दिसंबर को मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर होगा। इसके बाद 8 दिसंबर को शुक्र अपनी चाल बदलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 10 दिसंबर को बुध का धनु राशि में प्रवेश होगा। 16 दिसंबर को सूर्य भी धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और बुध मिलकर धनु राशि में बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। 19 दिसंबर को मकर राशि में शुक्र वक्री हो जाएंगे। यानी मकर राशि में शुक्र उल्टी चाल शुरू करेंगे। बुध भी 29 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। आखिरी में 30 दिसंबर को शुक्र वक्री गति से चलते हुए फिर से धनु राशि में वक्री हो जाएंगे।
इन राशियों को होगा लाभ-
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना खुशियों भरा रहेगा। लाभ भाव में गुरु के विराजमान होने से करियर और नौकरीपेशा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
2. मिथुन- यात्राओं के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। उधार से मुक्ति मिलेगी।
3. सिंह- सिंह राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तल रहा मनमुटाव दूर होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
4. धनु- दिसंबर में आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। काम में व्यस्तता रहेगी।
5. कुंभ- कुंभ राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। निवेश का लाभ मिलेगा। रिश्तेदार से भी धन लाभ के योग बनेंगे।


Next Story