- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- नवरात्रि का तीसरा दिन...

नवरात्रि का तीसरा दिन आज 28 सितंबर, बुधवार को है। देवी पुराण के अनुसार देवी दुर्गा के तृतीय स्वरूप को चंद्रघंटा कहा जाता है। देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्द्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। देवी के इस स्वरूप के ध्यान से भक्त का इहलोक और परलोक दोनों सुधर जाता है। शारदीय नवरात्र की तृतीया तिथि पर देवी के दर्शन से सद्गति मिलती है। लिंगपुराण के कथन 'चंद्रघंटा च मध्यत' के अनुसार देवी चंद्रघंटा वाराणसी क्षेत्र के रक्षा करती हैं।
नवरात्रि का तीसरा दिन आज, जानें मां चंद्रघंटा की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त, भोग व शुभ रंग
आज के दिन का महत्व-
मां के पूजन करने से शरीर को तेज प्राप्ति होती है। जातक को अपने कर्मों पर विशेष आत्मविश्वास मिलता है। विद्यार्थियों के लिए मां साक्षात विद्या प्रदान करती हैं। वहीं, देवी साधक की सभी प्रकार से रक्षा करती हैं।
आज का दिन किस राशि के लिए शुभ-
सभी 12 राशियों के लिए शुभ। धनु और मीन राशि वालों के लिए विशेष फलदायी।
आज का शुभ रंग-
मां चंद्रघंटा को नारंगी रंग अति प्रिय है।
आज नवरात्रि के तीसरे दिन बन रहे ये शुभ योग, इन मुहूर्त में न करें मां चंद्रघंटा की पूजा
किस रंग के पहनें कपड़े-
भक्त पूजा के समय सूर्य की आभा के समान रंग के वस्त्र धारण करें।
कौन-सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-
मां चंद्रघंटा की साधना से जातक को प्रेतबाधा, किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है।





