धर्म-अध्यात्म

10 सितंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी बुधदेव की विशेष कृपा

Subhi
3 Jun 2022 2:50 AM GMT
10 सितंबर तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी बुधदेव की विशेष कृपा
x
बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में तर्क, बुद्धि, संवाद और व्यापार आदि का कारक माना गया है। बुध ग्रह 3 जून 2022, शुक्रवार को वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसी दिन दोपहर को 1 बजकर 29 मिनट पर बुध सीधी चाल चलना शुरू करेंगे।

बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में तर्क, बुद्धि, संवाद और व्यापार आदि का कारक माना गया है। बुध ग्रह 3 जून 2022, शुक्रवार को वृषभ राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। इसी दिन दोपहर को 1 बजकर 29 मिनट पर बुध सीधी चाल चलना शुरू करेंगे। जिसके बाद 10 सितंबर कर बुध मार्गी अवस्था में ही रहेंगे। जानें मार्गी अवस्था में बुधदेव किन राशि वालों को पहुंचाएंगे विशेष लाभ-

मेष- मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव हैं। बुध आपकी राशि से द्वितीय भाव में मार्गी होंगे। जिसे धन व वाणी का स्थान माना गया है। बुध के प्रभाव से आपको नौकरी व व्यापार में तरक्की मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मार्गी बुध के प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

4 जून का दिन इन 3 राशि वालों के लिए खास, शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

कन्या- बुधदेव आपकी राशि से नौवें भाव में मार्गी होंगे। जिसे भाग्य व विदेश का भाव माना गया है। कन्या राशि वालों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी व व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है। धन लाभ के प्रबल योग हैं। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए मार्गी बुध शुभ समाचार ला सकते हैं। बुध आपकी राशि से दसवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसे कर्म व नौकरी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की व आय में वृद्धि मिल सकती है। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।


Next Story