धर्म-अध्यात्म

बुधदेव की इन दो राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा

Bhumika Sahu
24 Jan 2022 5:33 AM GMT
बुधदेव की इन दो राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा
x
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का वर्णन है। हर ग्रह का मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर ग्रह का अपना क्षेत्र होता है, वह उसी दिशा में अपना प्रभाव डालता है। आज हम आपको बता रहे हैं बुध ग्रह के बारे में।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों का वर्णन है। हर ग्रह का मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। हर ग्रह का अपना क्षेत्र होता है, वह उसी दिशा में अपना प्रभाव डालता है। आज हम आपको बता रहे हैं बुध ग्रह के बारे में। बुध को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक मानते हैं।

बुध ग्रह पर मिथुन और कन्या राशि का आधिपत्य है। यह इन दोनों राशियों के स्वामी ग्रह हैं। यही कारण है कि मिथुन और कन्या राशि वालों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं कि इन राशि वालों को बुध देव की कृपा से जीवन में सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं। इन्हें धन का अभाव कम ही होता है।
मिथुन राशि- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले और बुद्धिजीवी होते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ये लव लाइफ में चुनौतियां स्वीकार करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन्हें पल भर में गुस्सा व अगले ही पल शांत भी हो जाते हैं। बुध ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग बातचीत करने व व्यापार में दक्ष होते हैं।
जानिए इनका स्वभाव और व्यक्तित्व-
मिथुन राशि के जातक शांत स्वभाव के होते हैं। ये लोग अपने लव पार्टनर को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों को महंगी चीजों का शौक होता है।
जानिए स्वभाव व व्यक्तित्व-कन्या राशि- कहा जाता है कि कन्या राशि के जातक छोटी बातों को भी बड़ा बनाने वाले होते हैं। ये लोग देखने में आकर्षक होते हैं। बुधदेव की कृपा से इस राशि के लोगों को जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। ये लोग अच्छे खान-पान के भी शौकीन होते हैं।
बुध ग्रह के प्रभाव से कन्या राशि के जातक बुद्धिमान व चतुर होते हैं। ये लोग चतुराई से धन कमाने में माहिर होते हैं। इनके अंदर पैसा कमाने की भावना प्रबल होती है। ये लोग जिस काम को ठान लेते हैं, उसे करके ही दम लेते हैं। ये अपनी सुख-सुविधाओं में खुलकर खर्च करते हैं।


Next Story