धर्म-अध्यात्म

नवरात्रि का छठा दिन इन दो राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ, पूरी होगी मनोकामना

Subhi
1 Oct 2022 5:10 AM GMT
नवरात्रि का छठा दिन इन दो राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ, पूरी होगी मनोकामना
x
नवरात्रि का छठवां दिन 1 अक्टूबर, शनिवार को है। देवी दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायिनी का दर्शन साधकों को सद्गति प्रदान करने वाला है। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर देवी के विशेष दर्शन पूजन का विधान है।

नवरात्रि का छठवां दिन 1 अक्टूबर, शनिवार को है। देवी दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायिनी का दर्शन साधकों को सद्गति प्रदान करने वाला है। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर देवी के विशेष दर्शन पूजन का विधान है। देवी पुराण और स्कंद पुराण में भगवती के इस स्वरूप की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। कात्य गोत्र के महर्षि कात्यायन ने कठिन तपस्या करके भगवती परांबा को अपनी पुत्री के रूप में जन्म लेने का वरदान मांगा था। उनके घर में पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण देवी का नाम कात्यायिनी पड़ा।

किस राशि के लिए शुभ-

सभी 12 राशियों के लिए शुभ। विशेषकर कन्या व मिथुन राशि के लिए अति उत्तम।

आज का शुभ रंग : पीला

मां कात्यायनी को हरित और बसंती रंग बहुत प्रिय है।

किस रंग के कपड़े पहनें-

भक्त पूजा के समय पीले या सफेद रंग के वस्त्र धारण करें।

कौन सी मनोकामनाएं होती हैं पूरी-

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा कुंवारी कन्याओं के लिए विशेष फलदायी है। उन्हें सुंदर घर और वर प्राप्त होता है।


Next Story