धर्म-अध्यात्म

आपकी लंबी उम्र का राज़ छुपा है माथे की लकीरों में, जाने

Kiran
8 Jun 2023 11:20 AM GMT
आपकी लंबी उम्र का राज़ छुपा है माथे की लकीरों में, जाने
x
शास्त्रों में सबसे प्रमख शास्त्र है सामुद्रिक शास्त्र। जिस तरह से हाथों की रेखाओं का महत्व होता है ठीक वैसे ही महत्व माथे की रेखाओं का भी होता है। मस्तक की रेखाओं के आधार पर किसी भी इंसान की उम्र का पता लगाया जा सकता है। मस्तक के उभारों और आकार पर बनीं अलग-अलग रेखाएं इंसान का भविष्य बताने में सहायक होती हैं। आइये हम आपको बताते है किस प्रकार आप खुद अपने माथे से स्वयं के बारे में जान सकते हैं।
# यदि आपके माथे पर पांच रेखांए पड़ती हैं तो यह अति उत्तम मानी जाती हैं। हर प्रकार के सुख से भरपूर जीवन जीते हैं। इस तरह की रेखाओं वाले लोग सौ साल से अधिक जीते हैं।
# यदि आपके माथे पर किसी तरह की कोई रेखा नहीं पड़ती हो या माथा सपाट हो तो एैस लोग तीस से चालीस वर्ष तक ही जी पाते हैं और सारा जीवन कष्ट में रहता है।
# जिन लोगों के माथे पर तीन रेखाएं पड़ती हैं। वे अपना जीवन सुख से व्यतीत करते हैं। एैसे लोग 70 साल से अधिक जीते हैं। क्योंकि तीन रेखाएं शुभ मानी जाती हैं।
# यदि माथे पर दो रेखाएं पड़ती हों और वे आपस में एक दूसरे को छूती हो एैसे लोग भी साठ साल से उपर तक जीते हैं।
# पांच से अधिक रेखाएं यदि माथे पर पड़ती हों तो इस तरह के लोग अल्पआयु वाले होते हैं।
Next Story