धर्म-अध्यात्म

Mangal का गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kunti Dhruw
8 Nov 2022 10:42 AM GMT
Mangal का गोचर से इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
x
नई दिल्ली, Mangal Gochar 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार, जब कोई ग्रह या नक्षत्र राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह नवंबर माह की 13 तारीख को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले है। मंगल ग्रह के गोचर से कई राशियों के जीवन में उथल पुथल हो सकती है।
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 13 नवंबर को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। मंगल ग्रह को वीरता, साहस, शौर्य, क्रोध, युद्ध, शत्रु, अस्त्र आदि का कारण माना जाता है। जानिए किन राशियों के लिए यह गोचर थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है।
मंगल के गोचर का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि में मंगल ग्रह द्वितीय भाव में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में मेष राशि के जातकों के जीवन में कई मुश्किलें खड़ी हो सकती है। आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। अगर कहीं निवेश करने की सोच रहे है, तो थोड़ा संभल कर करें। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होगी। अपनी वाणी में थोड़ा सा नियंत्रण रखें क्योंकि इसके कारण परिवार के साथ अनबन हो सकती है।
मिथुन राशि
मंगल के राशि परिवर्तन करने से मिथुन राशि के जातकों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेकार के खर्च से बचें। रिश्तों में थोड़ी सी खटास आ सकती है। किसी भी यात्रा में जाने का प्लान है, तो थोड़ा सतर्क रहें। मंगल गोचर के कारण इस राशि के व्यवहार पर थोड़ा बदलाव आएगा। इसलिए किसी भी काम करने या बोलने से पहले थोड़ा वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। किसी भी काम के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को मानसिक तनाव की समस्या हो सकती है। वहीं आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कार्यस्थल में औरों के मसले में बोलने बचें। क्योंकि यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन थोड़ी समस्या पैदा कर सकता है। निवेश किया हुआ पैसा फंस सकता है। इसलिए कही भी निवेश थोड़ा सोच समझ कर ही करें, तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन में थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते हैं। हर किसी पर भरोसा करने से बचें।
Next Story