धर्म-अध्यात्म

ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ, मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक वाले मनाएंगे जश्न, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Subhi
26 Jun 2022 3:07 AM GMT
ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ, मेष, वृष, सिंह, वृश्चिक वाले मनाएंगे जश्न, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
x
ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में हैं। बुध, शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। सूर्य मिथुन, केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। गुरु और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में हैं। बुध, शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं। सूर्य मिथुन, केतु तुला राशि में हैं। शनि वक्री होकर कुंभ राशि में हैं। गुरु और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय से जानिए 26 जून 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। देखें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

राशिफल-

मेष-धन में बढ़ोत्‍तरी होगी। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। सधे हुए शब्‍द और विचार धनार्जन करा रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। बहुत अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि की अच्‍छे फैशन आदि में खर्च होगा। आभूषण में खर्च होगा। फिर भी मन थोड़ा परेशान होगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम है। प्रेम की स्थिति थोड़ी दूरी वाली है लेकिन प्रेम बरकरार है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति बहुत अच्‍छी है। आय के नवीन मार्ग बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बड़ा सुखद समय दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति भी काफी अच्‍छी है। सब अद्भुत दिख रहा है आपके जीवन में। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग है। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। पिता की सम्‍पत्ति में इजाफा होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्‍यम है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। मां काली की अराधना करते रहेुं।

कन्‍या-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की शुरुआत हो चुकी है। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा सा मध्‍यम समय है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। बस मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें। शुभ होगा।

वृश्चिक-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। सुखद समय दिखाई दे रहा है। बहुत ही उन्‍न‍तशील समय दिखाई दे रहा है। प्रेम, संतान का साथ होगा। शुभ समय है। बहुत रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। भगवान भोलेनाथ की शरण में बने रहें और अच्‍छा होगा। उनकी अराधना करें। जलाभिषेक करें।

धनु-शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापारिक सफलता मिलने का अब योग शुरू हो चुका है। बहुत आपने काट लिया। बहुत कष्‍ट आपने काटे। अब अच्‍छा दिखेगा। प्रेम में भावुक मत बनिएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा है। संतान की स्थिति भी सुखद दिखाई दे रही है। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्ध‍ि हो सकती है। घर में कुछ उत्‍सव सा माहौल दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-व्‍यापारिक सफलता मिलने का योग दिख रहा है। आपका प्रेम आपको संबल प्रदान करेगा। बच्‍चे कंधे से कंधा मिलाकर व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाएंगे आपको। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत दिख रहा है। बहुत अच्‍छा समय है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।


Next Story