धर्म-अध्यात्म

इस जातक के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, जानिए वो कौन सी हैं राशियाँ

Tara Tandi
29 Jan 2022 5:14 AM GMT
इस जातक के लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं, जानिए वो कौन सी हैं राशियाँ
x
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन सभी राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन सभी राशियों से जुड़े लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही इन 12 राशियों से जुड़े लोगों की पसंद और नपसंद भी अलग- अलग होती है। क्योंकि इन राशियों पर 9 ग्रह में से किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है।

आज हम आपको ऐसी 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े जातकों के अंदर गजब की आकर्षण शक्ति मानी जाती है और पहली मुलाकात में हर कोई इनका दीवाना होता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि:
इस मामले में सबसे पहला नंबर आता है वृष राशि के जातकों का। इस राशि के जातकों की आकर्षक पर्सनालिटी होती है और ये बहुत जल्दी सामने वाले को अपना दीवाना बना लेते हैं। वृष राशि के स्वामी आकर्षण और रोमांटिक के कारक शुक्र देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं। हालांकि इस जातक के लोगों का व्यवहार काफी संतुलित होता है। ये हमेशा दूसरों के प्रति दयावान होते हैं। इनका स्वभाव हमेशा दूसरों को प्रेरित करने वाला होता है। इसी वजह से लोग इनके प्रति आकर्षित होते हैं। ये लोग हमेशा खुशहाली में जीवन जीते हैं। इनको जीवन में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है।
मकर राशि:
इस राशि के जातक पर्सनालिटी के मामले में काफी अच्छे होते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं, वहां लोगों को अपना फैन बना देते हैं। ये लोग उसूलों पर चलना पसंद करते हैं। इस राशि के लोग जिम्मेदारी से अपने काम को करते हैं। मकर राशि के स्वामी कर्मफल और आयु प्रदाता शनि देव हैं, जो इनको कर्मठ और मेहनती भी बनाते हैं। इनकी इन खूबी के कारण लोग कार्यस्थल पर इनके दीवाने हो जाते हैं। लेकिन इन अंदर एक ये भी खूबी होती हैं, ये खुद भी सामने वाले के प्रभाव में जल्दी आ जाते हैं।
सिंह राशि:
इस राशि के लोगों का मस्तक उन्नत और माथा विशाल होता है। इसके अलावा सिंह राशि के लोगों के नैन-नक्श बहुत आकर्षक होते हैं और इनकी आंखों में एक अलग ही तरह की चमक देखने को मिलती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं। ये लोग खुलकर जिंदगी को जीते हैं। ये जिस भी महफिल में जाते हैं, वहां अपना इंप्रेशन छोड़कर आते हैं। इनको महंगी- महंगी चीजे खरीदने का शौक होता है। ये जिससे भी मिलते हैं, उसे अपना दीवाना बना देते हैं।


Next Story