धर्म-अध्यात्म

इन राशि के जातकों के लिए सोने के आभूषण पहनना होता है, शुभ

Kajal Dubey
23 March 2022 8:10 AM GMT
इन राशि के जातकों के लिए सोने के आभूषण पहनना होता है, शुभ
x
भारतीय समाज में सोने के आभूषण पहनने का एक अलग ही चलन है। सोना हर किसी को पसंद होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय समाज में सोने के आभूषण पहनने का एक अलग ही चलन है। सोना हर किसी को पसंद होता है। इसे व्यक्तियों के अलावा मंदिरों में देवी-देवताओं को भी श्रद्धा के साथ अर्पित किया जाता है। वहीं दूसरी ओर ज्योतिष शास्त्र की बात करें तो उसके अनुसार कुछ राशियों के लिए सोने से बने आभूषण पहनना काफी फायदेमंद होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर सोने की अंगूठी पहनने से व्यक्ति की कुंडली में अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। सोना पहनने से कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और इसके दुष्प्रभावों को आसानी से रोका जाता है। बृहस्पति ग्रह मजबूत होने से व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति भी सही होती है। जानिए किन लोगों को सोने से बने आभूषण पहनना शुभ होता है।
इन राशियों को स्वर्ण पहनना है फायदेमंद
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को सोने के आभूषण पहनना शुभ होगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य है और इनका गुरु ग्रह के साथ मैत्री संबंध है। इसलिए इस राशि के लोगों को सोने की चीजें पहनने से भाग्य में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही परिवार के बीच के सभी मतभेद बी खत्म हो जाएंगे और हर तरह के कर्जों से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को भी सोने की अंगूठी जरूर पहना चाहिए। क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य और स्वर्ण का कारक गुरु ग्रह है और दोनों के बीच संबंध अच्छे है। इसलिए इस राशि के जातकों को जरूर स्वर्ण पहनना चाहिए। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलेगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में गुरु पांचवें और सातवें घर का स्वामी है। ऐसे में सोने के आभूषण पहनने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आने वाले समय में सभी इच्छाएं धीरे-धीरे पूरी होगी।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह है और स्वर्ण का कारक भी गुरु है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सोने की चीजें पहनने काफी शुभ साबित होगा। सोने के आभूषण पहनने से व्यक्ति की हर इच्छाएं पूरी होने के साथ हर काम में सफलता प्राप्त होगी।


Next Story