धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशियों के जातक दिसंबर 2022 तक रहेंगे भाग्यशाली

Ritisha Jaiswal
17 Sept 2022 6:57 PM IST
इन 4 राशियों के जातक दिसंबर 2022 तक रहेंगे भाग्यशाली
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह की चाल में परिवर्तन और गोचर निश्चित समय में होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह की चाल में परिवर्तन और गोचर निश्चित समय में होता है। जब ग्रह राशि परिवर्तन या वक्री और मार्गी चाल चलते हैं। उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वर्ष 2022 का सितंबर महीना आधा गुजर चुका है। अब बचे हुए 3 महीने में बेहद अहम ग्रह गोचर होने वाले हैं। अक्टूबर से लेकर दिसंबर माह के दौरान सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं शनिदेव मार्गी होंगे। इस शुभ असर कुछ राशियों पर पड़ेगा। इन जातकों को पैसा और मनचाही सफलता मिलेगी।

4 राशियों के लिए दिसंबर 200 तक का समय शुभ है
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर तक का समय बेहद लकी रहेगा। उनका प्रमोशन होने की संभावना है। इनकम बढ़ेगी। प्रियतम से शादी करने का फैसला कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के साल का बचा हुआ समय शुभ फल देगा। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र का गोचर लाभकारी रहेगा। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते बनेंगे। कारोबारी अपनी व्यापार बढ़ाने और डबल मुनाफा कमाने में सफल होंगे। प्रेम जीवन में उत्साहित रहने वाले हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर शुभ फल देगा। शुक्र और सूर्य ग्रह उन्हें करियर में बड़ा मुकाम दिलाएंगे। बिजनेस में लाभ होगा। जॉब में पदोन्नति मिलेगी और वेतना बढ़ेगा। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। वाहन खरीदने के प्रबल योग है।
मीन राशि (Pisces)
मंगल और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों को लाभ देगा। इस राशिवालों को कामकाज में फायदा होगा। करियर और व्यापार के लिए शानदार समय है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवन में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।



Next Story