धर्म-अध्यात्म

कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्राप्ति करेंगे सफलता, जानिए का राशिफल

Kajal Dubey
7 Sep 2022 9:21 AM GMT
कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्राप्ति करेंगे सफलता, जानिए का राशिफल
x
The people of Cancer and Capricorn will achieve success in business, know the horoscope
आषाढ़ माह प्रदोष के पावन दिन पर कृतिका नक्षत्र है व चन्द्रमा वृष राशि में है। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष,कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या कुम्भ तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--
पढ़ें 26 जून 2022 का राशिफल
1. मेष राशिफल-
द्वादश गुरु,चन्द्रमा द्वितीय व एकादश शनि लाभ देंगे । आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।
2. वृष राशिफल-
आज का दिन गुरु एकादश व चन्द्रमा इसी राशि में व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल-
इस राशि के सूर्य व द्वादश चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।
ये भी पढ़ें: शनिवार को भूल से भी न करें इन चीजों को दान, मुश्किलों का करना पड़ सकता है सामना
4. कर्क राशिफल-
आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गुड़ का दान करें।
5. सिंह राशिफल-
चन्द्रमा का कर्म भाव में गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
6. कन्या राशिफल-
नवम चन्द्रमा भाग्य स्थान पर सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।
7. तुला राशिफल-
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। स्फेफ5 व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान लाभदायी रहेगा।
8. वृश्चिक राशिफल-
आज पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। ज़मीन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें।


न्यूज़ क्रेडिट :timesnowhindi
Next Story