धर्म-अध्यात्म

वृषभ राशि में बुधदेव होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Subhi
29 May 2022 3:10 AM GMT
वृषभ राशि में बुधदेव होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
x
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध वर्तमान में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध इस राशि में बीते 10 मई 2022 को वक्री हुए थे, अब बुध 03 जून 2022 को वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं।

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। बुध वर्तमान में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध इस राशि में बीते 10 मई 2022 को वक्री हुए थे, अब बुध 03 जून 2022 को वृषभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। यानी बुध इस दिन सीधी चाल चलेंगे। बुध ग्रह का संबंध वाणी, व्यापार व बुद्धि आदि से माना गया है। बुध की मार्गी स्थिति कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें लेकर आ सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना कुछ क्षेत्र में चुनौतियां खड़ी कर सकता है। इस दौरान धन हानि की आशंका है। कर्ज देने से बचें। इस दौरान आपका झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है। राहु व शुक्र की युति भी आपकी राशि में बनी हुई है, इसलिए इस समय आपको संभलकर रहना होगा। वाणी पर संयम बरतें।

10 मई से वृषभ राशि में वक्री हुए बुधदेव, इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान

वृषभ- बुध आपकी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। बुध का शुक्र के साथ मित्रता का भाव है। हालांकि बुध का मार्गी होना आपके लिए कुछ मुश्किलें ला सकता है। इस दौरान बेवजह धन खर्च हो सकता है। सुख-सुविधाओं भरा जीवन बीतेगा। किसी भी बड़े निवेश से बचें। गलत संगत से दूर रहें। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कां की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध नई चुनौतियां ला सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। बुध और मंगल के बीच शत्रुता का भाव है। आपको सेहत संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। धन के मामले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।


Next Story