धर्म-अध्यात्म

नवंबर में बदल रही है कई ग्रहों की चाल, जानें तिथि और इसके प्रभाव

Bharti sahu
27 Oct 2020 3:29 PM GMT
नवंबर में बदल रही है कई ग्रहों की चाल, जानें तिथि और इसके प्रभाव
x
नवंबर का महीना त्‍योहारों की दृष्टि से भी बेहद महत्‍वपूर्ण है बल्कि इस महीने को ज्‍योतिष के लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने कई ग्रहों की स्थि‍ति में फेरबदल होने जा रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जानते हैं कौन से ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है-नवंबर का महीना त्‍योहारों की दृष्टि से भी बेहद महत्‍वपूर्ण है बल्कि इस महीने को ज्‍योतिष के लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने कई ग्रहों की स्थि‍ति में फेरबदल होने जा रहा है और कुछ ग्रह मार्गी होने जा रहे हैं तो कुछ ग्रहों का गोचर देखने को मिलेगा। धनतेरस और दीपावली के चलते आर्थिक दृष्टि से यह महीना बहुत खास माना जा रहा है और ऐसे में ग्रहों का राशि परिवर्तन बड़ा प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं कौन से ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है और इसका क्या प्रभाव हो सकता है।

16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक में



ग्रहों के परिवार के राजा माने जाने वाले सूर्यदेव इस महीने की 16 तारीख को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देवता को करियर और समाज में मान सम्‍मान की दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है। सूर्य की स्थिति में बदलाव का कुछ राशियों पर खासा प्रभाव पड़ सकता है। मंगल को वृश्चिक का स्‍वामी माना जाता है, इस वजह से इसे वृश्चिक को उग्र ग्रह की राशि माना जाता है। इस राशि में सूर्य का आना ज्‍योतिष में काफी उथल-पुथल मचाने वाला साबित हो सकता हे।

14 नवंबर मंगल मीन मार्गी


14 नवंबर को उग्र ग्रह माने जाने वाले मंगल गुरु की राशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं, यानी सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे। दीपावली पर यह मंगल की स्थिति में होने वाला यह बदलावा आर्थिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। मंगल का यह बदलाव कुछ राशियों के लिए मंगलकारी होगा तो कुछ राशियों को इससे नुकसान भी हो सकता है।

3 नवंबर को बुध तुला में मार्गी

3 नवंबर को ग्रहों के राजकुमार और सभी राशि के जातकों को बुद्धि प्रदान करने वाले बुध शुक्र की राशि तुला में मार्गी होने जा रहे हैं। यानी सीधी चाल से चलना शुरू करेंगे। बुध की सीधी चाल को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ जातक करियर और दांपत्‍य जीवन में सफलता प्राप्‍त करते हैं तो कुछ जातकों की रिलेशनशिप सुधर जाती है। वहीं इसके बाद 28 नवंबर को बुध वृश्चिक में गोचर करेंगे।

20 नवंबर को गुरु मकर में



करियर और संपत्ति प्रदान करने वाले गुरु 20 नवंबर को शनि की राशि मकर में जाने वाले हैं। मकर में गुरु के आने से मकर राशि के जातकों का करियर के मामले में भला हो सकता है तो वहीं अन्‍य राशियों को भी इससे लाभ हो सकता है। हालांकि गुरु और शनि को एक-दूसरे का विरोधी माना जाता है। ऐसे में गुरु का मकर में गोचर काफी महत्‍वूपर्ण माना जा रहा है।

16 नवंबर को शुक्र तुला में




भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ दांपत्‍य जीवन को प्रभावित करने वाले शुक्र अपनी ही राशि तुला में 16 नवंबर को प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम और रोमांस के मामले में भी काफी महत्‍वपूर्ण माना जाता है। वहीं इससे कुछ राशियों का यौन जीवन भी प्रभावित होता है। आपके ऊपर इस गोचर का क्‍या प्रभाव होता है, यह देखना जरूरी है।

Next Story