धर्म-अध्यात्म

हथेली पर बना शुक्र पर्वत दर्शाता है आपकी किस्मत, इससे करें अपने भविष्य का आंकलन

SANTOSI TANDI
8 Oct 2023 11:11 AM GMT
हथेली पर बना शुक्र पर्वत दर्शाता है आपकी किस्मत, इससे करें अपने भविष्य का आंकलन
x
आपकी किस्मत, इससे करें अपने भविष्य का आंकलन
हस्तरेखा, ज्योतिष शास्त्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो आने वाले समय का आंकलन करता हैं और दर्शाता हैं कि भविष्य में आपके जीवन में कितने उतार-चढ़ाव आने हैं। हथेली में बनी रेखाएं इसे जानने में आपकी मदद करती हैं। ऐसे में आज हम बात करने जा रहे हैं हथेली पर बने शुक्र पर्वत की जो कि अंगूठे का निचला हिस्सा जहां से शुरू होता है वहां होता हैं। इससे निकलने वाली रेखाएं आपके प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता, सुख-समृद्धि का प्रतीक होती हैं। इनका संबंध ग्रहों से जुड़ा होता हैं जो आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह शुक्र पर्वत से अपने बारे में जाना जा सकता हैं।
- अगर किसी भी जातक की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो व्यक्ति के जीवन में पैसों की कठिनाईयां नहीं आती हैं। उसे हर प्रकार की सुख सुविधा का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
- वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। इसके अलावा इन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर शुक्र पर्वत पर कई तरह की छोटी और कटी हुई लकीरें बनी हो तो व्यक्ति का मन हमेशा उदास रहता है। शुक्र पर्वत पर इन लकीरों का जाल नुमा आकृति अच्छा नहीं माना जाता है।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना हुआ हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहता। अक्सर छोटी-बड़ी बातों पर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन शुक्र पर्वत पर बने तिल व्यक्ति को आर्थिक मामले में सफलता दिलाते हैं।
- जिन जातकों की हथेली पर शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में सभी तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग हर सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।
- कुछ लोगों की हथेली पर बने शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसा निशान बहुत ही शुभ और भाग्यशाली का प्रतीक होता है। इस तरह के लोगों के जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती।
Next Story