धर्म-अध्यात्म

इन 7 राशियों के लिए लाभकारी होगा सितंबर का महीना

Subhi
7 Sep 2022 4:49 AM GMT
इन 7 राशियों के लिए लाभकारी होगा सितंबर का महीना
x
इस महीने कई ग्रह-नक्षत्रों के चाल परिवर्तन का असर आमजन के लिए राशिफल के रूप में देखने को मिलेगा। 17 सितंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है वहीं 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में अस्त हो रहे हैं।

इस महीने कई ग्रह-नक्षत्रों के चाल परिवर्तन का असर आमजन के लिए राशिफल के रूप में देखने को मिलेगा। 17 सितंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है वहीं 15 सितंबर को शुक्र सिंह राशि में अस्त हो रहे हैं। इसके अलावा 17 सितंबर के सिंह राशि में बुधादित्य योग बनने जा रहा है। इससे 17 सितंबर से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं 17 सितंबर से कुछ राशियों के लिए धन लाभ व नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार के सितंबर का यह महीना 7 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर कुंभ और मीन राशियों राशियों के लिए लकी साबित होगा। इन राशियों के जातक पंडित राघवेंद्र शर्मा से जानें उनके लिए कैसा रहेगा 30 सितंबर 2022 तक का समय-

मिथुन राशि:

मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परंतु संयत रहें। व्यर्थ के विवादों से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे

कर्क राशि:

मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद विवाद से बचें। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। 17 सितंबर तक किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। 18 सितंबर से कारोबार में वृद्धि तो होगी, परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुछ कठिनाई भी आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि:

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मास के प्रारंभ में किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। नौकरी के लिए किसी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। 17 सितंबर के बाद धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि:

मास के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में नकारात्मकता का भी प्रभाव हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 17 सितंबर से भागदौड़ बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मकर राशि:

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु आत्मसंयत भी रहें। क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। 17 सितंबर से कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में कमी आ सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। रहन सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कुंभ राशि:

मास के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। 17 सितंबर के बाद कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

मीन राशि:

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। मास के प्रारंभ में संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में भी वृद्धि होगी। 17 सितंबर के बाद संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।


Next Story