धर्म-अध्यात्म

अक्टूबर का महीना इन 5 राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जानिए करियर में आ सकती हैं मुश्किलें

Bhumika Sahu
3 Oct 2021 4:08 AM GMT
अक्टूबर का महीना इन 5 राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, जानिए करियर में आ सकती हैं मुश्किलें
x
अक्टूबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। 2 अक्टूबर को बुध व्रकी अवस्था में और शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है। जानिए अक्टूबर में किन राशि वालों को नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्टूबर का महीना करियर के लिहाज से कुछ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को बचकर अपना समय पार करना होगा। अक्टूबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। 2 अक्टूबर को बुध व्रकी अवस्था में और शुक्र का राशि परिवर्तन हो चुका है। जानिए अक्टूबर में किन राशि वालों को नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

1. मेष- अक्टूबर का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको हर तरफ सफलता प्राप्त होगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे।
2. वृषभ- इस महीने आपके करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस दौरान आपको विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से अपनी बात शेयर न करें। वाणी में मधुरता रखें और वाद-विवाद से बचें।
3. मिथुन- अक्टूबर का महीना आपके करियर के लिहाज से प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान शनि ग्रह के कारण आपको मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। सफलता पाने में वक्त लग सकता है।
4. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना शानदार रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे। 22 अक्टूबर के बाद नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
5. सिंह- सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना उपलब्धियों से भरा रहने की उम्मीद है। इस दौरान आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। तरक्की के योग बनेंगे।
6. कन्या- अक्टूबर में नौकरी में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में बदलाव की इच्छा रखने वालों के लिए शुभ है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।
7. तुला-
करियर में आपको मेहनत के अनुरूप सफलता हासिल होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए यह समय उत्तम है।
8. वृश्चिक- करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए उत्तम है। नौकरी में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
9. धनु- अक्टूबर माह करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। इस दौरान आपको शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। करियर में तरक्की के योग बनेंगे। सरकारी नौकरी वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा।
10. मकर- अक्टूबर का महीना करियर के लिहाज से शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको सफलता के योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
11. कुंभ- अक्टूबर का महीना कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दौरान ग्रहों की स्थिति के कारण निराशा हाथ लग सकती है। 22 अक्टूबर के बाद आपकी स्थिति में कुछ बदलाव आएगा।
12. मीन- मीन राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से अक्टूबर का महीना मिलाजुला रह सकता है। इस दौरान शुरुआत में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहें।


Next Story