धर्म-अध्यात्म

इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ रहेगा मई का महीना

Subhi
1 May 2022 3:49 AM GMT
इन बर्थडेट वालों के लिए शुभ रहेगा मई का महीना
x
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर जन्मतिथि के लिए अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर जन्मतिथि के लिए अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं जिसे हम मूलांक कहते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए मई का महीना...

मूलांक 1- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह माह अनुकूल रहेगा। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस माह परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। माह के अंत में स्थितियों में फिर सुधार आएगा। इस माह वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। इस माह परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। योजनाएं तय समय पर पूर्ण होंगी। इस माह आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। इस माह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती हैं। माह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। माह के अंत में मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी।

मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में मिला जुला असर रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। साथियों का सहयोग मिलेगा। माह के मध्य में आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की भी अधिकता रहेगी। माह के अंत में कार्यक्षेत्र में अवरोध सामने आ सकते हैं। शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस माह वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में इस माह सावधानी बरतें। माह के आरंभ में बनते हुए कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। इस माह निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के मध्य में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। माह के अंत में स्थितियों में सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में परेशानियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में इस माह सोच विचार कर निर्णय लें। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। माह के मध्य में स्थितियों में सुधार आएगा। भविष्य को लेकर ठोस निर्णय ले पाएंगे। माह के अंत में पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव के अवसर सामने आएंगे। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। जीवनशैली में भी बदलाव आएगा। माह के मध्य में आर्थिक लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। धैर्य बनाए रखें। माह के अंत में मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। माह के अंत में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। इस माह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मन में कोई संशय न रखें।

मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन में वृद्धि होगी। माह के मध्य में महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको संबंधों का लाभ मिलेगा। इस माह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। माह के अंत में परिवार में शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

मूलांक 8- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। इस माह प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। माह के मध्य में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेंगी। आर्थिक मामलों में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में व्यय की अधिकता रहेगी। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। माह के अंत में स्थितियां फिर से अनुकूल हो सकती हैं। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी बरतें।


Next Story