धर्म-अध्यात्म

इन तारीखों में जन्मे लोगों को शुभ परिणाम देगा अगस्त का महीना

Tara Tandi
1 Aug 2021 10:26 AM GMT
इन तारीखों में जन्मे लोगों को शुभ परिणाम देगा अगस्त का महीना
x
ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदारण के तौर पर महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। जानिए अगस्त आपके जीवन पर डालेगा कैसा-

मूलांक 1- इस माह वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में प्रयास अधिक करने होंगे। परिश्रम अधिक करना होगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। इस माह नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। नए प्रोजेक्ट में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में धीरे धीरे उन्नति होगी। माह के अंत तक स्थितियों में सुधार आएगा। माह के मध्य में दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। इस माह मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।

मूलांक 3- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। माह के आरंभ में व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। इस माह संतुलन बनाकर रखें बेहतर परिणाम सामने आएंगे। माह के मध्य में आर्थिक मामलों में सावधानी से निर्णय लें। माह के अंत में रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। माह के आरंभ में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। माह के आरंभ में भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह के बाद ही निर्णय लें। माह के अंत में स्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। माह के अंत में व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- इस माह आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। माह के आरंभ में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। इस माह पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। निवेश में लाभ होगा। माह के मध्य में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। माह के अंत में मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। माह के मध्य में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। इस माह परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे, लेकिन बनते हुए कार्यों में बाधाएं भी आ सकती हैं। माह के आरंभ में व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इस माह विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। माह के मध्य में स्थितियां अनुकूल बनेंगी। इस माह परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माह के अंत में पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 8- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में पहले से अटके हुए कार्य बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र और व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। इस माह परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। इस माह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- इस माह कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। माह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माह के मध्य में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। माह के अंत में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

Next Story