धर्म-अध्यात्म

अगस्त का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, जानिए

Kunti Dhruw
29 July 2021 9:18 AM GMT
अगस्त का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, जानिए
x
अगस्‍त का महीना ज्‍योतिष के लिहाज से काफी महत्‍वपूर्ण है।

अगस्‍त का महीना ज्‍योतिष के लिहाज से काफी महत्‍वपूर्ण है। इस महीने 4 बड़े ग्रह अपना स्‍थान परिवर्तन कर रहे हैं। कुछ राशियों को इन परिवर्तन से लाभ होगा और कुछ राशियों को नकारात्‍मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। इस महीने बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शुक्र कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य संक्रांति होगी। सूर्य अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। उसके बाद बुध अपनी राशि कन्‍या में प्रवेश करेंगे। ग्रहों में होने जा रहे इस परिवर्तन की वजह से इन 5 राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि वाले इन बातों का रखें ध्‍यान
मेष राशि को अग्नि तत्‍व की राशि माना जाता है। इस राशि के जातकों को अगस्‍त के महीने में काफी संभलकर चलने की जरूरत है। माना जा रहा है कि मेष राशि के लोगों का इस महीने अपने भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। इस आपकी राशि के लोगों को इस महीने थोड़ा संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। इसके अलावा आपको इस महीने खर्च पर भी लगाम लगानी होगी, वरना आपके हाथ में पैसा नहीं रुकेगा। किसी बात की वजह से इस महीने आपका मन बेचैन रहेगा।
वृष राशि वालों को होगी यह परेशानी
इस महीने शुक्र के स्‍वामित्‍व वाली इस राशि के लोगों को कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आपको अपने जीवन में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कई बाधाओं का सामना करने के बाद आपके काम बनेंगे। आपको इस महीने किसी प्रकार की आर्थिक परेशानियों से भी रू-ब-रू होना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि जिन चीजों में आप मुनाफा प्राप्‍त करने की उम्‍मीद कर रहे हों, उनमें आपको नुकसान हो जाए। काफी मेहनत करने के बाद ही आपको कुछ मिल पाएगा।
सिंह राशि वाले झेलेंगे यह समस्‍या
सिंह राशि के लोगों को इस महीने ग्रहों के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं। इस महीने स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको काफी परेशानी हो सकती है। आपकी सेहत नरम हो सकती है। आपके घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। परिवार में रुपये-पैसों को लेकर झगड़ा हो सकता है। किसी वजह से आपके मन में उलझनें बढ़ेंगी और आपके खर्च बढ़ेंगे। कोई ऐसा खर्च आपके सामने आ सकता है जिसमें आपका काफी पैसा एक साथ खर्च हो सकता है।
कन्‍या राशि वाले इस मामले में रहें सावधान
शांत और सुलझे हुए ग्रह बुध के स्‍वामित्‍व वाली कन्‍या राशि के लोगों को इस महीने बिना वजह का तनाव हो सकता है। आपको किसी ऐसे व्‍यक्ति से तनाव मिल सकता है जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं था। मेहनत के अनुरूप सफलता न मिलने से निराशा होगी। विवादित मामलों में उलझ सकते हैं। इस महीने आपको दांपत्‍य मामलों में भी तनाव हो सकता है। यहां त‍क कि जो लोग लव रिलेशन में हैं, उनका भी पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।
तुला राशि वालों के घर में हो सकता है ऐसा
शुक्र के स्‍वामित्‍व वाली तुला राशि के लोगों के परिवार में कलह हो सकती है। आपके परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। इसकी वजह प्रॉपर्टी भी हो सकती है। या फिर आपसी तालमेल में किसी प्रकार की कमी के कारण भी ऐसा हो सकता है। इस महीने कुछ ऐसे काम में आपका समय खराब हो सकता है जिनमें आपके हाथ कुछ भी नहीं लगने वाला है। शत्रु आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं।
Next Story