धर्म-अध्यात्म

जिस घर में होती है यह तस्वीर, उस घर के सदस्य कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझते

Rounak Dey
21 Jun 2023 12:07 AM IST
जिस घर में होती है यह तस्वीर, उस घर के सदस्य कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझते
x
Kamdhenu cow वास्तु | धर्म में गाय को आराध्य और महालक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कामधेनु गाय को सभी गायों में सर्वोत्तम कहा गया है क्योंकि यह दैविक और चमत्कारी शक्तियों से परिपूर्ण हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इसे सही दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि और वैभव आता है, साथ ही परिवार के सदस्य हमेशा खुशहाल जीवन जीते हैं। वास्तु विद्वान सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति के लिए घर में कामधेनु की मूर्ति रखने की परिकल्पना करते हैं। तभी तो कामधेनु की प्रतिमा को वास्तु कामधेनु गाय के नाम से भी जाना जाता है। ये खुशहाली का प्रतीक है।
Benefits of keeping Kamdhenu cow at home: कामधेनु गाय की पूजा करने का सबसे उपयुक्त तरीका शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी के साथ उसके लिए होम करना है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है और इस दिन का स्वामी शुक्र भी होता है, जिसकी अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी हैं।
यदि आप कामधेनु गाय की मूर्ति घर पर लगाना चाहते हैं, तो ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाएं। मान्यता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। साथ ही इसे सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में कामधेनु गाय की मूर्ति रखना आपके लिए शुभ होगा।
कामधेनु गाय की कृपा जिस पर बनी रहती है, उस घर के सदस्य कभी आर्थिक संकट से नहीं जूझते। कामधेनु गाय में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और देवी सरस्वती के गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में कामधेनु गाय की तस्वीर लगाने से भी कई लाभ मिलते हैं।
Next Story