धर्म-अध्यात्म

चंद्रदेव की राशि में होने वाला है इन दो बड़े ग्रहों का मिलन, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

Subhi
11 July 2022 3:32 AM GMT
चंद्रदेव की राशि में होने वाला है इन दो बड़े ग्रहों का मिलन, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि पर चंद्रमा आधिपत्य है। 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अगले दिन यानी 17 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध भी कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि पर चंद्रमा आधिपत्य है। 16 जुलाई को ग्रहों के राजा सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अगले दिन यानी 17 जुलाई को ग्रहों के राजकुमार बुध भी कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। कर्क राशि में बुध व सूर्य की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बेहद शुभ माना गया है। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है। जानें बुधादित्य योग से किन राशि वालों का होगा भाग्योदय-

1. मेष- सूर्य व बुध के कर्क राशि में आने से मेष राशि वालों का भाग्योदय होगा। इस अवधि में आपके अटके काम बनेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को जॉब के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

2. वृषभ- वृषभ राशि वालों को बुधादित्य योग के प्रभाव से आय में वृद्धि मिल सकती है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

3. कन्या- कन्या राशि वालों के कर्क राशि में बनने वाला बुधादित्य योग शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता पाएंगे। नए काम की शुरुआत के लिए यह समय उत्तम रहेगाा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Next Story