धर्म-अध्यात्म

आर्थिक परेशानियों को दूर करेगा मुख्य द्वारा, जानें वास्तु उपाय

Kiran
11 Jun 2023 1:58 PM GMT
आर्थिक परेशानियों को दूर करेगा मुख्य द्वारा, जानें वास्तु उपाय
x
आपने महसूस किया होगा कि आपकी कड़ी मेहनत के बाद और अच्छी कमाई के बाद भी आपको कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में इसका कारण आपके घर में उपस्थित वास्तुदोष और नकारात्मकता हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु में बताए गए कुछ उपाय लेकर आए हैं जो सकारात्मकता लाते हुए आर्थिक परेशानियों को दूर करने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
- वास्तु के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना चाहिए। इसके साथ ही इसे नियमित रुप से जल चढ़ाना और दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में पैसों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली माहौल बना रहता है।
- घर के मुख्य द्वार और दुकान पर तोरण लगाने भी अच्छा माना जाता है। तोरण बनाने के लिए आप अशोक,आम, पीपल, बिल्वपत्र और कनेर के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे बनाने में फूलोें का भी इस्तेमाल कर सकते है। यह घर से नेगेटिविटी दूर करता है। इसके साथ कारोबार में तरक्की होती है।
- घर के मेन गेट पर लाल रंग से शुभ- लाभ लिख कर स्वास्तिक बनाने से घर में पॉजीटिविटी आती है। यह शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में घर में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही घर धन-धान्य से भरा रहता है।
- घर के बाहर काले घोड़े की नाल लगाने से घर का बुरी नजर से बचाव होेता है। पैसों की किल्लत दूर होती है। बिजनेस में तरक्की मिलती है। इसके साथ ही घर में किसी चीज की कमी नहीं होती है।
- सूर्य यंत्र लगाने से भी घर में पॉजीटिव एनर्जी का वास होता है। यह बेहद शुभ माना जाता है। इससे पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। आर्थिक परेशानियां खत्म होती है।
- घर, दुकान और ऑफिस के मेन गेट पर देवी लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की घर में वास होता है। ऐसे में घर धन-धान्य से भरा रहता है।
- देवी लक्ष्मी की फोटो लगाने से भी आर्थिक तंगी दूर होती है। ध्यान में रखें कि लक्ष्मी माता कि ऐसी फौटो लगाए जिसमें वह बैठी हो और उनके हाथों से धन बरसा रही हो। इससे आपको द्वारा कमाया हुआ घर पर टिका रहेगा।
- वास्तु के अनुसार घर पर सुंदर, महकने वाले फूलों को लगाने से पॉजीटिविटी आती है। घर में खुशहाली भरा वातावरण बना रहता है। ऐसे में आप घर पर फ्लॉवर पॉट लगा सकते है। इसे लगाने पर इस बात का ध्यान रखें कि फ्लॉवर पॉट मेन गेट के दोनों तरफ लगे हो।
Next Story