धर्म-अध्यात्म

इन राशियों का सूर्य और मंगल की युति से चमकेगा किस्मत, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Tara Tandi
18 Aug 2021 9:51 AM GMT
इन राशियों का सूर्य और मंगल की युति से चमकेगा किस्मत, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
x
ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा मना जाता है

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा मना जाता है और मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ज्योतिष में मंगल और सूर्य की युति को बेहद शुभ कहा जाता है। सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष राशि में यह उच्च होते हैं, जबकि तुला इनकी नीच राशि है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य, गतिशीलता और जीवन शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। इस समय सूर्य और मंगल दोनों ही सिंह राशि में विराजमान हैं। सूर्य और मंगल के ही राशि में रहने से कुछ राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य और मंगल की युति से किन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी...

मिथुन राशि

कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

भाग्य का साथ मिलेगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।

आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।

परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

भाई-बहन से मदद मिल सकती है।

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

अगस्त के अंत तक इन राशि वालों को होगा लाभ और मिलेगी सफलता, ग्रह-नक्षत्र दे रहे संकेत

वृश्चिक राशि

आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे।

किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा।

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है।

मान- सम्मान मिलेगा।

कार्यों में सफलता मिलेगी।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

Next Story