धर्म-अध्यात्म

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 24 मार्च को मीन राशि में पहुंचेगा बुध ग्रह

Bhumika Sahu
19 March 2022 2:35 AM GMT
इन राशियों की चमकेगी किस्मत, 24 मार्च को मीन राशि में पहुंचेगा बुध ग्रह
x
वाणी औेर बुद्धि के कारक बुध ग्रह 18 मार्च को अस्त होने के बाद 24 मार्च 2022 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध 24 मार्च को मीन राशि में पहुंचे जहां पहले से 15 मार्च को राशि परिवर्तन के बाद सूर्यदेव मौजूद हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वाणी औेर बुद्धि के कारक बुध ग्रह 18 मार्च को अस्त होने के बाद 24 मार्च 2022 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। बुध 24 मार्च को मीन राशि में पहुंचे जहां पहले से 15 मार्च को राशि परिवर्तन के बाद सूर्यदेव मौजूद हैं। दोनों के इस योग बुधादित्य योग कहते हैं तो बहुत से कार्यों के लिए वरदान के सामान काम करता है। वहीं बुध के राशि परिवर्तन से भी कई राशियों में शुभ तो कई राशियों में अशुभ असर देखने को मिलता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, बुध के राशि परिर्तन से वृष राशि, कर्क राशि, मिथुन राशि, तुला राशि और वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेगा।

वृष राशि-
मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। धन हानि हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें।
कर्क राशि-
आत्मविश्वास में कमी आएगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। लेन- देन न करें। निवेश करने के लिए समय शुभ नहीं है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि-
आपके लिए राशपरिवर्तन मंगलकारी रहने वाला होगा। व्यापार में धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी, करियर में भी स्थिति सुधरेगी।
तुला राशि-
मन अशान्त रहेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। लेन- देन के लिए समय शुभ नहीं है। धन- हानि हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। वाद- विवाद से दूर रहें। 23 मार्च से देवगुरु बृहस्पति की इन राशियों पर रहेगी कृपा, करियर व व्यापार में होगा जबरदस्त लाभ
वृश्चिक राशि-
क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।


Next Story