धर्म-अध्यात्म

इन 4 राशियों का जगेगा भाग्य, मंगल ग्रह का मकर राशि में होगा प्रवेश

Bhumika Sahu
17 Feb 2022 5:16 AM GMT
इन 4 राशियों का जगेगा भाग्य, मंगल ग्रह का मकर राशि में होगा प्रवेश
x
मंगल ग्रह धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर 26 फरवरी 2022 को होगा। ग्रहों के सेनापति मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मंगल ग्रह धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल गोचर 26 फरवरी 2022 को होगा। ग्रहों के सेनापति मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जातक की कुंडली में मंगल उच्च का होने पर उसे शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। जानिए मंगल के मकर राशि में प्रवेश करने पर किन राशियों को होगा लाभ-

मेष- मंगल गोचर मेष राशि के दशम भाव में होगा। दशम भाव यानी कर्म भाव। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल गोचर से मेष राशि वालों को करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है। फरवरी माह के अंत में आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों संग रिश्ते मजबूत होंगे।
वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के नवम भाव यानी भाग्य भाव में मंगल गोचर होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से आपका भाग्योदय होगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
धनु- धनु राशि वालों के द्वितीय यानी धन भाव में मंगल गोचर होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। करियर से जुड़ा आपको शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।
मीन- मीन राशि वालों के एकादश भाव यानी आय में मंगल गोचर होगा। मीन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। गोचर काल में नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।


Next Story