धर्म-अध्यात्म

5 जून से चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत, शनि देव की होगी विशेष कृपा

Tara Tandi
30 May 2022 7:28 AM GMT
5 जून से चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत, शनि देव की होगी विशेष कृपा
x
आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

वृष राशि: आपकी राशि से शनि देव दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं, जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपका इंक्रीमेंट और अप्रेजल लग सकता है। व्यापार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार देखने को मिलेगा। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ हो सकती है। बॉस आपसे खुश हो सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का वक्री होना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
मकर राशि: आप लोगों के 5 जून से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि शनि देव आपके दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे जिसको धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए हैं । साथ ही आपको अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। इस समय आप किसी प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। साथ ही इस समय आपको राजनीति में सफलता मिल सकती है और कोई पद आपको मिल सकता है। अगर आपका व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। मकर राशि पर खुद शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए आप लोगों को यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
साप्ताहिक राशिफल, 30 मई से 05 जून 2022: सेहत, करियर व प्यार के मामले में ये सप्ताह किन्हें देगा खुशखबरी, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल यहां
मेष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में शनि देव 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप बिजनेस में नई डील फाइनल कर सकते हैं। साथ ही व्यापार में मुनाफा अच्छा होगा। वहीं अगर आपका व्यापार या करियर गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको यह समय शानदार रहने वाला है। इस समय आपको विदेश से भी अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो निवेश कर सकते हैं।


Next Story