धर्म-अध्यात्म

हथेली की रेखा बताती है अमीर घराने में होगी शादी, ठाठ से गुजरेंगी जिंदगी

Tara Tandi
4 May 2023 1:43 PM GMT
हथेली की रेखा बताती है अमीर घराने में होगी शादी, ठाठ से गुजरेंगी जिंदगी
x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती है। जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है। वही हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी होती हैं जिनमें कुछ शुभ होती है तो वही कुछ अशुभ भी मानी जाती है।
शुभ रेखाएं जीवन में सुख शांति और समृद्धि के बारे में बताती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों की ओर इशारा करती है। व्यक्ति की हथेली पर कई ऐसी भी रेखाएं होती है जो व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और उससे जुड़ी जानकारी प्रदान करती है तो आज हम अपने इस लेख में ऐसी ही रेखा के बारे में बता रहे हैं जो बताती है कि व्यक्ति का जीवनसाथी अमीर होगा और विवाह के बाद पूरी जिंदगी ठाठ से गुजरेंगी तो आइए जानते है।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हाथ की सबसे छोटी अंगुली के नीचे कुछ बेहद बारीक और आड़ी टेड़ी रेखाएं बनती है ये रेखाएं हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती है। आपको बता दें कि ये ह्रदय रेखा के ठीक उपर होती है इन्हीं रेखाओं को विवाह रेखा कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है।
जिन लोगों की हथेली में विवाह रेखा बेहद साफ और स्पष्ट दिखाई देती है उन्हें अमीर जीवनसाथी मिलता है और ऐसे लोगों का जीवन भी शान से गुजरता है। अगर चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा विवाह रेखा से मिल जाती है तो ऐसे लोगों को बेहद प्यार करने वाला जीवनसाथी मिलता है इनका वैवाहिक जीवन भी हमेशा खुशहाल रहता है।
Next Story