धर्म-अध्यात्म

वृश्चिक राशि में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों के लिए है शुभ-अशुभ

Renuka Sahu
28 Nov 2021 2:42 AM GMT
वृश्चिक राशि में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों के लिए है शुभ-अशुभ
x

फाइल फोटो 

सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष और धार्मिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ेगा। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिस वजह से सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ राशियों का भाग्य बदल देगा। आइए जानते हैं साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन राशियों की किस्मत बदलने जा रहा है...

मिथुन राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा।
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
मेहनत करने से कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
सिंह राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
लेन- देन कर सकते हैं।
किसी भी तरह के निवेश के लिए समय काफी अच्छा है।
कार्यों में सफलता जरूर मिलेगी, बस जरूरत है अधिक मेहनत करने की।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।
व्यापार में लाभ होगा।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कन्या राशि
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
इन राशियों पर मेहरबान हैं बुध देव, 10 दिसंबर तक का समय वरदान के समान
मकर राशि
नौकरी और व्यापार के लिए ये समय शुभ रहेगा।
वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
धन- लाभ होगा।
कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
आपको नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।


Next Story